logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं भाग नहीं रहा, बस सरकार से नहीं भिड़ सकता', ललित मोदी ने क्या-क्या कहा?

भारत से फरार चल रहे कारोबारी ललित मोदी ने कहा है कि वह भाग नहीं रहे हैं लेकिन वह सरकार से भी नहीं भिड़ना चाहते हैं। ललित मोदी ने राहुल गांधी को लेकर भी कई बातें कही हैं।

lalit modi

ललित मोदी, Photo Credit: ANI

मशहूर कारोबारी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी ने अब एक और इंटरव्यू दिया है। ललित मोदी ने कहा है कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं बस वह सरकार से भिड़ना नहीं चाहते हैं। ललिता मोदी ने यह भी कहा है कि उन्होंने ऐसे लोगों को नाराज कर दिया जो चाहे सत्ता में रहें या विपक्ष में रहे लेकिन वे प्रभावशाली हैं। ललित मोदी ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि वह हमेशा उनके बारे में बोलते हैं। भारत लौटने के सवाल पर ललित मोदी ने कहा है कि एक समय पर वह लौटना चाहते थे लेकिन अब लौटकर वह क्या करें?

 

ANI के साथ एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने अपने खिलाफ चल रहे केस, अपने परिवार, भारत की राजनीति और भारत में क्रिकेट के हाल पर भी अपनी बात रखी है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के साथ-साथ ललित मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर भी बयान दिया है। ललित मोदी ने मीडिया को लेकर भी कहा है कि वह मीडिया के शिकार हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'शशि थरूर और IPL पर बड़ा खुलासा करने वाली थीं सुनंदा', ललित मोदी ने किया दावा

 

देश लौटने पर क्या बोले ललित मोदी?

 

फरार चलने के सवाल पर ललित मोदी ने कहा, 'मैं बिल्कुल भाग नहीं रहा हूं। भारत सरकार के हाथ बहुत लंबैं। आप सरकार से नहीं भिड़ सकते और मैं भिड़ना भी नहीं चाहता हूं और ना ही मेरा इरादा है। मेरे खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं हुआ है। क्यों? अगर मैं इतना बुरा हूं और सब कहते हैं कि मैं बहुत बुरा हूं तो मुझे प्रॉसिक्यूट कर दो। एक समय था जब मैं वापस आना चाहता था लेकिन वापस आकर क्या करूं? मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर कुछ होता तो अब तक सामने आ चुका होता। इन 17 साल में जो मैंने किया होगा या कर सकता था, वह सब अब तक क्लियर हो चुका होता। इसलिए मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है।'

अपने परिवार के बारे में ललित मोदी ने कहा है, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे पिता ने एक बड़ी कंपनी बनाई लेकिन अब मामला अदालत में है। हम तीन बच्चे हैं, हमारी मां हैं लेकिन अब मैं और मेरी मां आंख तक नहीं मिलाते। अगर वह एक ट्रस्ट एग्रीमेंट पर साइन कर दें तो कल सुबह हमारे पास एक समाधान आ जाएगा। भारत में न्याय मिलता है लेकिन बहुत समय लगता है। इससे आपकी जिंदगी पर असर पड़ता है।'

 

यह भी पढ़ें: आईपीएल को हो रहा 2400 करोड़ रुपये का नुकसान, ललित मोदी का बड़ा आरोप

 

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना

राहुल गांधी के बारे में ललित मोदी ने कहा, 'मैं इसलिए डरता हूं कि कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें मैंने नाराज कर दिया है। चाहे वे सत्ता में हों या विपक्ष में हों लेकिन वे राजनीतिक हैं। उनके पास बहुत ताकत है। कांग्रेस सरकार मेरे खिलाफ थी। आप देखिए संसद में राहुल गांधी हर बार संसद में मुझ पर हमला करते हैं। क्रिकेट बहुत बड़ा है और इसने मुझे लाइमलाइट में रखा। इसलिए मैं अंबानी और अडाणी से अलग हूं। जनता मेरे खिलाफ हो गई। मैं किसी से नाराज नहीं हूं, मीडिया से भी नाराज नहीं हूं।'

बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर बात करते हुए ललित मोदी ने कहा, 'सब सच जानते हैं, मैं सच जानता हूं, मेरे दोस्त सच जानते हैं। अगर 17 साल में मेरा नाम क्लियर नहीं हुआ तो अब मुझे इसकी चिंता नहीं है। मैं चिदंबरम या राहुल गांधी के बारे में चिंता नहीं करता। यह पूरा मामला शुरू ही इसलिए हुआ क्योंकि मैं आईपीएल को साउथ अफ्रीका लेकर गया। मेरी तो हर सरकार से दोस्ती थी। चिदंबरम ने मुझे इसी को लेकर धमकी दी। बीजेपी शासित राज्य ने मुझे मैच कराने की अनुमति दे दी लेकिन कांग्रेस ने नहीं दी। हमने 154 बार शेड्यूल बदला और उसके बाद साउथ अफ्रीका लेकर गया। आईपीएल वहां भी सफल रहा। मैं वापस आया तो शशि थरूर वाला कांड हुआ और मैं सबके निशाने पर आ गया।'

 

शशि थरूर का साथ कौन दे रहा था? इस सवाल पर ललित मोदी ने कहा, 'सोनिया गांधी शशि थरूर का साथ दे रही थीं। मुझे अहमद पटेल का फोन आया, प्रणव मुखर्जी का फोन आया। राजीव शुक्ला मेरे पास आया और बोला कि चलो अहमद पटेल आ रहा है। फिर भी मैंने साइन नहीं किए। बेंगलुरु में एक मीटिंग हुई लेकिन सुनंदा पु्ष्कर उसमें नहीं थीं। मुझे नहीं पता था कि वह कौन हैं? फिर मुझे शशि थरूर का फोन आया। शशि थरूर ने मुझसे कहा कि सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो, अगर तुम पूछोगे तो सुबह मैं तुम पर रेड करवा दूंगा। मैंने कहा कि तुम होते कौन हो मुझसे यह कहने वाले? फिर मुझे शशांक मनोहर का फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें साइन करना ही होगा। मैं शशांक मनोहर के नीचे था इसलिए मुझे साइन करना पड़ा।'

 

बता दें कि लंबे समय से भारत से फरार ललित मोदी को भारत लाने के कई प्रयास हो चुके हैं लेकिन भारत सरकार को इसमें कामयाबी नहीं मिली है। फिलहाल वह लंदन में हैं और बीते कुछ दिनों में कई यूट्यूब चैनल्स पर उनके इंटरव्यू आ चुके हैं।

 

Related Topic:#Lalit Modi

और पढ़ें