logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शशि थरूर और IPl पर बड़ा खुलासा करने वाली थीं सुनंदा', ललित मोदी ने किया दावा

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने ताजा इंटरव्यू में शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को लेकर खुलासे किए हैं।

lalit modi

ललित मोदी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी इस समय इंग्लैंड की राजधानी लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' की होस्ट करिश्मा मेहता को ताजा इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अभी इंटरव्यू का पूरा भाग नहीं आया है, इसका बस ट्रेलर जारी किया गया है।

 

इसमें ललित मोदी ने दावा किया है कि शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर मरने से पहले शशि थरूर और IPl पर बड़ा खुलासा करने वाली थीं। यह बातें मोदी ने होस्ट करिश्मा मेहता को दिए इंटरव्यू में कही हैं। ललित मोदी के इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर शशि थरूर को लेकर चर्चा होने लगी है। 

 

यह भी पढ़ें: अलग राय से हैरानी कैसी? RSS ने कॉकरोच जनता पार्टी का किया स्वागत

सुनंदा को बोलने के लिए प्रोत्साहित किया

ललित मोदी ने यह भी कहा कि सुनंदा पुष्कर के मरने से पहले उन्होंने सुनंदा को बोलने के लिए प्रोत्साहित किया था। मोदी ने कहा कि मैंने शशि थरूर को नीचे गिराने की कीमत चुकाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि क्रिकेट को लेकर जहां भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है वहां राजीव शुक्ला होते हैं।

 

ललित मोदी ने राजीव शुक्ला को दलाल बताया है। इस इंटरव्यू में ललित मोदी ने संजीव गोयनका और उनकी टीम लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के साथ में फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन को लेकर भी खुलासे किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: जिस कंपनी पर 20 छात्रों की मौत का आरोप, नाम बदलकर उसी को CBSE ने थमाया OSM टेंडर

दाऊद इब्राहिम ने तीन बार मारने की कोशिश की

इसी दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने उन्हें तीन बार मारने की कोशिश की थी। इसके अलावा ललित मोदी ने इस इंटरव्यू में अपने भारत छोड़ने और अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर खुलकर बात की है। जनता के बीच ललित मोदी का यह इंटरव्यू जल्द ही आने वाला है।  

Related Topic:#Shashi Tharoor#IPL

और पढ़ें