logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में आंधी-तूफान बरपाएगा कहर

11 जून तक उत्तर-पश्चिमी और उत्तर भारत में आंधी-तूफान और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी आने की चेतावनी जारी की है। यूपी और बिहार को भी अलर्ट किया गया है।

IMD Weather Report

कई राज्यों में आंधी का अलर्ट। (Photo Credit: PTI)

उत्तर भारत में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 6 जून यानी शनिवार को करीब 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। पांच प्रदेशों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान का कहर देखने को मिलेगा। 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक केरल के अलग-अलग जिलों में शनिवार को भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: 'सुरक्षा में कोई सेंध नहीं', कैप्टन के प्रपोज पर क्यों मचा बवाल?

 

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, अंदरूनी कर्नाटक, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। 

 

अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भी तूफान का अलर्ट है। मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, गोवा, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली चमकने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी की चेतावनी जारी की है। 

 

यह भी पढ़ें: CJP के समर्थन में उतरे दिग्गज, कई नाम चौकाएंगे, देखिए लिस्ट

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 7 जून से 11 जून तक पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 11 जून, पूर्वी यूपी में 6 और 10-11 जून को छिटपुट बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 11 जून तक और पश्चिमी में 6 व 7 जून हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 जून तक छिटपुट बारिश का अनुमान है। 7 जून को पश्चिमी राजस्थान और 7 से 11 जून के बीच पूर्वी राजस्थान में आंधी का अलर्ट है।  6 और 11 जून के दौरान हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें