logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई से अरुणाचल तक बारिश बनी आफत, दिल्ली-UP में अभी भी मॉनसून का इंतजार

देश के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो गई है और भारी बारिश के कारण लोगों की पेरशानी बढ़ गई है। हालांकि, उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी मॉनसून का इंतजार जारी है।

Chennai Rain

चेन्नई बारिश, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब मॉनसून का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। 25 जून को कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का नया अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानों तक आज देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है और इस बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। 

 

महाराष्ट्र में लंबे इंतजार के बाद मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है। राजधानी मुंबई में पहली ही बारिश में कई जगहों पर हाल बेहाल दिखे। इस साल मुंबई में मॉनसून करीब 13 दिन बाद पहुंचा है। मॉनसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में बहुत ज्यादा पानी भर गया है। आज भी मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के यवतमाल, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, बुलढ़ाना और अकोला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 5 साल में कितनी 'अकालीमय' हो गई आम आदमी पार्टी? जानिए बड़े नाम

 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी मॉनसून का इंतजार जारी है और जल्द ही यह इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। 

यूपी-बिहार में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के तो एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है। बिहार में भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

पहाड़ी राज्यों का मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम की बात करें तो यहां पर कुछ जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश समेत करीब 8 जिलों में बारिश का अलर्ट आज जारी किया गया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में आज यानी 25 जून को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

 

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उधमपुर, किश्तवाड़, जम्मू, कठुआ, गांदरबल, डोडा, रामबन, शोपियां, जम्मू और बांदीपोरा में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या पासपोर्ट नागरिकता का सबूत है? जानें विदेश मंत्रालय का जवाब

अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर आज भी जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश में तो भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है

Related Topic:#Weather Today#Rains

और पढ़ें