logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में बारिश, गर्मी कब आएगी? जानें मौसम का ताजा अपडेट

इस खबर में आप दिल्ली-एनसीआर के मौसम का ताजा अपडेट जान सकते हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का संकेत दिया है।

Delhi rains

दिल्ली का इंडिया गेट। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मंगलवार सुबह एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। सुबह 5 बजे से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। 6:30 के आसपास गरज और चमक के साथ बादल बरसने लगे। पूरे इलाके में बारिश हल्की रही लेकिन सड़कों पर पानी जमा हो गया। जबकि अन्य इलाकों में घने काले बादल छाए हुए हैं।

 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज सुहावना रहेगा। इसमें बताया गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। इससे पहले विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी करके 7-8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव रद्द

जैसलमेर में भारी बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली है। राजस्थान के जैसलमेर में तेज हवाओं के बाद भारी बारिश दर्ज की गई है। शहर की सड़कों पर पानी भरने से आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

 

 

 

पहाड़ों पर बर्फबारी

आने वाले 24 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में SIR की जांच करेगा NIA, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

दिल्लीवासियों को मिली राहत

बदलते के करवट लेते ही दिल्लीवासियों और नोएडा के लोगों को शुरुआती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब था। आज इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। रात के समय न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का अलर्ट है। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ये हवाएं कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 

 

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वो खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या जर्जर इमारतों के नीचे जाने से बचें।


और पढ़ें