logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बारिश, अप्रैल में कैसा है मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। दोनों पश्चिमी विक्षोभ इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम राज्यों को प्रभावित कर सकते हैं।

IMD Weather today

मौसम का हाल। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह 5 बजे के बाद से ही ठंडी तेज हवाएं चलने लगीं, जो बाद में धूल भरी आंधी में बदल गईं। बहुत हद तक संभावना है कि दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिल गई है, जिससे लोग एसी-कूलर चलाने से कुछ और दिन बच सकते हैं। 

 

दिल्ली और एनसीआर में लोग जब सुबह की सैर करने निकले तो उन्हें धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा। लोग तेज हवाओं के बीच में अपनी सैर करते रहे।

 

 

 

 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि तीखी धूप के बाद अब काले बादल उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश कर सकते हैं। इसमें दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई इलाके शामिल हैं। तेज ठंडी हवाएं चलने की वजह से कई जिलों में तापमान में भी कमी आई है।

 

यह भी पढ़ें: जवान होते भारत को चला रही 'बूढ़ों की सरकार', मंत्री, CM, PM सब 60 के पार

सक्रिय हैं दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि देश में बदल रहा यह मौसम का मिजाज दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की वजह से है, जो बारिश के लिए कारक बन रहे हैं। दोनों पश्चिमी विक्षोभ इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारतीय राज्यों को प्रभावित कर सकते हैं। इसकी वजह से इन राज्यों में 3, 4 और 7 अप्रैल को बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 

 

कश्मीर में बारिश की संभावना

बताया गया है कि 3-4 अप्रैल को इस क्षेत्र में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, कश्मीर घाटी में भी 3 -4 अप्रैल को छिटपटु भारी बारिश की संभावना है। देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: आसान नहीं परदेस की नौकरी, हर दिन मर जाते हैं 20 भारतीय, हैरान कर देगा डेटा

 

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर, लखनऊ और आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद में बारिश की संभावना

वहीं, आज नोएडा और गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस वजह से दोनों जिलों का पारा गिर गया है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें