दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदला हुआ है। जहां इस समय तक मौसम गर्म हो जाता था, बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। लोग अभी भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ऐसे में ठंड ने लोगों को हैरान कर दिया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से स्वेटर और जैकेट पहनने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली में दिन का मौसम गर्म है और सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, साथ ही दिल्ली में इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रहा है और आसमान में बादल में छाए रहे। पिछले तीनों से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, यह भी एक वजह है कि मौदानी क्षेत्रों में मौसम ठंडा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव क्यों बनी गोल्ड स्मगलर? ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा
कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में कमी आई हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज सोमवार 23 मार्च को प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के बादल देखने को मिलेंगे लेकिन, दिन होते-होते धूप निकलेगी और मौसम शुष्क ही रहेगा। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं। 24 और 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: होर्मुज पर गहराते संकट के बीच भारत तैयारी में, पीएम मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग
पूर्वोत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश
25 से 28 मार्च के बीच मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा, हालांकि ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 29 से 31 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक छिटपटु गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तफूान की संभावना जताई है। साथ ही 22 और 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है।