logo

ट्रेंडिंग:

मार्च की शुरुआत में ही हुई गर्मी की एंट्री, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ा तापमान

उत्तर और मध्य भारत में अगले एक हफ्ते गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है, जहां तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों में 4 से 8 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Weather in UP

यूपी में मौसम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के एक बड़े हिस्से में इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मैदानी इलाकों में बढ़ती तपिश के कारण लोगों को अभी से चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।

 

वहीं, हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिर से बढ़ रही है। दो अलग-अलग विक्षोभों के कारण पहाड़ों पर मौसम बदलेगा, जिससे मार्च के पहले हफ्ते के अंत तक जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हल्की बर्फबारी और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से मिली IYC अध्यक्ष उदय भानु राहत, रिहाई का रास्ता हुआ साफ

मैदानी इलाकों में गर्मी का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में तापमान 2-4°C तक बढ़ेगा। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पारा सामान्य से 4-6°C अधिक रह सकता है। राहत की बात यह है कि 5 दिन बाद तापमान स्थिर हो जाएगा।

 

मध्य भारत खासकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5°C ज्यादा रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी अगले 3 दिनों में 2-3°C की बढ़त देखी जाएगी।

 

वहीं, गुजरात में अगले 3 दिनों में पारा 3-5°C तक चढ़ सकता है जबकि महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च को मौसम बदलेगा जबकि उत्तराखंड में 8 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: क्या देश में महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने की हाई लेवल बैठक

 

दो नए विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात को दस्तक देगा और दूसरा 6 मार्च से सक्रिय होगा, जो पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा।

अन्य राज्यों की स्थिति

देश के बाकी हिस्सों दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, वहां मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap