logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 रुपये में बर्ड फ्लू का टीका, पोल्ट्री फार्म वालों की कमाई कैसे बचाएगी वैक्सीन?

भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार कर ली है। इससे मुर्गी पालन यानी पोल्ट्री फार्मों में बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा।

पोल्ट्री फार्म, Bird Flu Vaccine, H5N1 Vaccine,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत में मुर्गी पालन के कारोबार से जुड़े किसानों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन देश को समर्पित की है। इस वैक्सीन को भोपाल के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। 

 

खास बात यह है कि इस वैक्सीन की एक खुराक की अनुमानित कीमत एक से दो रुपये ही है। यानी छोटे पोल्ट्री फार्म चलाने वाले किसानों को अब इस कारोबार में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अब तक इस खास वायरस के खिलाफ कोई खास वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में स्वदेशी वैक्सीन तैयार होना पोल्ट्री क्षेत्र के लिए अहम कदम माना जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: रेप के बाद महिला की हत्या, ट्रेन के डिब्बे में मिली लाश; रिंग से पकड़ा गया कातिल

वैक्सीन है क्या, कैसे करेंगी काम? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैक्सीन H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के Clade 2.3.2.1a प्रकार से मुर्गियों को सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। यह एक इनएक्टिवेटेड वैक्सीन है। इसका मकसद मुर्गियों में इस वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करना है। भारत में अब तक इस खास वायरस के खिलाफ कोई खास वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं थी। इससे इस कारोबार से जुड़े किसानों को राहत मिल सकती है। क्योंकि बर्ड फ्लू फैलने पर पोल्ट्री कारोबार को कई तरह से नुकसान उठाना पड़ता है। अभी तक इस बीमारी का प्रकोप होते ही सभी मुर्गियों को मारना पड़ता था।

 

आमतौर पर संक्रमित मुर्गियों में करीब 100 फीसदी तक मौत का खतरा हो सकता है। संक्रमण रोकने के लिए बड़ी संख्या में मुर्गियों को मारकर नष्ट करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बीमारी फैलने पर मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों के कारोबार पर रोक लग सकती है। मुर्गियों की मौत और बिक्री प्रभावित होने से फार्म चलाने वालों की कमाई घट सकती है। महंगी वैक्सीन की जगह 1-2 रुपये की खुराक होने से छोटे मुर्गीपालकों के लिए टीकाकरण ज्यादा किफायती हो सकता है। 

आंकड़े क्या बताते हैं? 

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था। इसके बाद से देश में H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से ज्यादा प्रकोप दर्ज किए गए हैं। 2006 में बर्ड फ्लू के प्रकोप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसलिए  सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वदेशी वैक्सीन को अहम मान रही है। 

 

भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों ने यह वैक्सीन तैयार की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से नई अत्याधुनिक पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला बनाने की भी घोषणा की।

क्या होगा फायदा? 

रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 1 से 2 रुपये की खुराक होने से छोटे और बड़े दोनों तरह के पोल्ट्री फार्म चलाने वालों के लिए टीकाकरण का खर्च कम रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, वैक्सीन की उपलब्धता, टीकाकरण का तरीका और सरकारी दिशा-निर्देश भी इसके इस्तेमाल में अहम होंगे। भारत की यह स्वदेशी वैक्सीन पोल्ट्री कारोबार को बर्ड फ्लू से होने वाले नुकसान से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  


और पढ़ें