logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेप के बाद महिला की हत्या, ट्रेन के डिब्बे में मिली लाश; रिंग से पकड़ा गया कातिल

ट्रेन के एक खाली डिब्बे में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जांच शुरू करने के छह घंटे के भीतर ही जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया।

Tamil Nadu News

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रेप के बाद एक 54 वर्षीय महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सोने की अंगूठी से सुलझा लिया। जांच शुरू होने के छह घंटे के भीतर आरोपी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में उसने यौन उत्पीड़न, छाती पर लात से मारने और महिला को पीटने की बात कबूल की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में आरोपी की क्रूरता का और भी खुलासा होने की उम्मीद है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता था। वहीं महिला पिछले तीन महीने से अपने गृहनगर से लापता चल रही थी। 

 

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नागरकोविल रेलवे यार्ड में सफाई के दौरान ट्रेन के एक खाली डिब्बे में महिला का शव मिला। मामले की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। जीआरपी ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लिया। महिला के पास एक हॉलमार्क वाली सोने की अंगूठी मिली। जीआरपी ने इसी अंगूठी से हत्याकांड का पूरा मामला सुलझाया।  

 

यह भी पढ़ें: पति ने की पत्नी की हत्या, दो माह बाद बैग में कंकाल मिला; खौफनाक वारदात

अंगूठी से कैसे हुई महिला की पहचान?

त्रिची के रेलवे एसपी आदर्श पचेरा ने जांच की अगुवाई की। नागरकोविल में कैंप किया। महिला की अंगूठी पर सांप की आकृति और होलमॉर्क की जानकारी दर्ज थी। पुलिस ने इससे पता लगाया कि यह अंगूठी गुजरात में बनी है। जब गुजरात के दुकानदार से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि यह अंगूठी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक दुकानदार को भेजी गई थी।

 

रायपुर के दुकानदार से संपर्क करने पर महिला का पता और पैन कार्ड की जानकारी मिल गई। इसके बाद जीआरपी ने महिला के परिवार के संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। यहां पता चला कि महिला पिछले तीन महीने से लापता चल रही थी।

 

यह भी पढ़ें: 47 दवा कंपनियां बार-बार फेल, उत्पादन पर रोक; हिमाचल की दवा इंडस्ट्री पर सवाल

सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। वह कोच से बाहर निकलते दिखा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी शर्ट भी बरामद कर ली गई है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर ही भीख मांगता था। वह महिला को खाली कोच में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की और मौत के घाट उतार दिया। तमिलनाडु रेलवे के डीजीपी के वन्निया पेरुमल ने जांच की अगुवाई करने वाले एसपी आदर्श पचेरा की तारीफ की।


और पढ़ें