logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति ने की पत्नी की हत्या, दो माह बाद बैग में कंकाल मिला; खौफनाक वारदात

बेंगलुरु में एक हत्याकांड का 2 महीने बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी फैयाज पाशा को पत्नी सुजाता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Fayaz and Sujata

फयाज और सुजाता। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दो महीने बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ रिश्ता है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। शख्स पत्नी से अलग हो गया था। बाद में महिला ने उसे वापस बुला लिया। लौटने के बाद शख्स ने एक पार्क के पास चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को कूड़े के ढेर में छिपाकर फरार हो गया। 

 

पुलिस के मुताबिक दोनों ने पांच महीने पहले ही शादी की थी। मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय सुजाता के तौर पर हुई। वहीं आरोपी पति फैयाज पाशा उर्फ कालू उससे 9 वर्ष छोटा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सुजाना को मारने के बाद शव को कोडिगेहल्ली के गुंडनजनेया मंदिर पार्क के पास कचरे के ढेर में छिपा दिया था।

 

यह भी पढ़ें: UP: शाहजहांपुर में नेमप्लेट पर 'वंदे मातरम' देख भड़के इमाम? निकाह से किया इनकार

पैन और आधार कार्ड से हुई पहचान

दो महीने बाद छह नवंबर को पुलिस को महिला का कंगाल मिला। उसी के पास बैग में एक पैन कार्ड और आधार कार्ड भी मिला। इसी के आधारपर पुलिस ने महिला और उसके पति की पहचान की। कंकाल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर महिला की खोपड़ी भी मिली।

 

जांच में पता चला कि सुजाता जक्कुर लेआउट में रहती थी। आरोपी फैयाज पाशा उसका दूसरा पति था। वह चिक्काबल्लापुर का रहने वाला है। पांच साल पूर्व सुजाता के पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद सुजाता ने अपने बच्चों को बहन के घर छोड़ दिया था और वह कूड़ा बीनाने लगी थी। तभी वह फयाज के संपर्क में आई। फयाज भी कूड़ा बीनता था।

 

यह भी पढ़ें: 'जब तक पकड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं', गोल्डी बराड़ के पीछे पड़ी FBI

शराब के नशे में की हत्या 

पुलिस ने 18 नवंबर को फयाज पाशा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने माना कि शराब के नशे में पार्क के पास चाकू से गला रेतकर सुजाता की हत्या की थी। पुलिस ने जांच में यह भी खुलासा किया कि दोनों के बीच अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले ही वह सुजाता से अलग हो गया था। सुजाता के कहने पर वह दोबारा वापस तो आया लेकिन हत्या करके फरार हो गया था। 

Related Topic:#karnataka#Crime News

और पढ़ें