logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP: शाहजहांपुर में नेमप्लेट पर 'वंदे मातरम' देख भड़के इमाम? निकाह से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अधिवक्ता मोनिश ने एक इमाम पर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार घर की नेमप्लेट पर 'वंदे मातरम' लिखे होने के कारण इमाम ने बहन का निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।

Shahjahanpur News

शाहजहांपुर में सामने आया नेमप्लेट विवाद।(Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर एक अधिवक्ता ने इमाम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घर की नेमप्लेट पर 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' लिखा हुआ है। जिसे देखने के बाद इमाम ने उनकी बहन का निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। बहन का निकाह 15 नवंबर को होना था। इमाम के इनकार के बाद दूसरे काजी ने निकाह की रस्म पूरी कराई।

 

बता दें कि मोनिश अपने नाम के आगे 'भगत सिंह' लिखते हैं। उनका परिवार भाई दूज समेत कई हिंदू त्योहार भी मनाता है। मोनिश ने बताया कि इन बातों को लेकर उन्हें पहले भी कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने इमाम के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि, इमाम ने इन आरोपों से इनकार किया है।

 

यह भी पढ़ें: 15 चुनाव, 15 हार, कौन हैं बालोतरा के पोपटलाल, जो हो गए हैं वायरल?

पेशे से अधिवक्ता हैं मोनिश

शाहजहांपुर के बरमौला अर्जुनपुर गांव के रहने वाले मोनिश एक अधिवक्ता हैं। उनका परिवार दूसरे धर्मों और परंपराओं का सम्मान करता है। मोनिश भाई दूज समेत कई हिंदू त्योहार मनाते हैं। वह अपने नाम के साथ 'भगत सिंह' लिखते हैं। उनके घर की नेमप्लेट पर भी 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' लिखा है।

 

मोनिश का कहना है कि समाज के कुछ लोग उनके इस व्यवहार पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं। वे नहीं चाहते कि वह हिंदू त्योहार मनाएं या वंदे मातरम बोलें। हालांकि, मोनिश ने कभी-भी इन बातों की परवाह नहीं की। उनका कहना है कि देशप्रेम और आपसी भाईचारे से वह कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

निकाह से एक दिन पहले इमाम ने आने से मना किया

मोनिश जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 'भगत सिंह रक्त सेवा मंच' नाम से एक संस्था भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को उनकी बहन का निकाह तय था। इसके लिए उन्होंने इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादरी से पहले ही बात कर ली थी। इमाम ने निकाह पढ़ाने के लिए हामी भी भर दी थी।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में जहरीली शराब से अब तक 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

 

मोनिश के अनुसार, निकाह से एक दिन पहले इमाम ने अचानक आने में मना कर दिया। उस समय घर पर रिश्तेदार और मेहमान भी पहुंच चुके थे। ऐसे में उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई। उन्हें लगा कि मेहमानों के बीच उनकी बेइज्जती होगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत दूसरे काजी से संपर्क किया। दूसरे काजी ने तय तारीख पर निकाह संपन्न कराया।

मोनिश की शिकायत पर इमाम के खिलाफ FIR

मोनिश ने बुधवार (18 नवंबर) को रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मोनिश का आरोप है कि हिंदू परंपराओं का सम्मान करने और राष्ट्रवादी विचार रखने के कारण उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया है।

 

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इसके बाद अधिवक्ता मोनिश की शिकायत पर इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांतिभंग से जुड़ी धाराओं का जिक्र किया गया है। हालांकि, इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादरी ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह निकाह नहीं पढ़ा सके। उन्होंने दावा किया कि इस बारे में एक दिन पहले ही बता दिया था, ताकि परिवार दूसरे इमाम की व्यवस्था कर सके। इमाम ने कहा कि उनका किसी से कोई द्वेष नहीं है।


और पढ़ें