logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं एक हफ्ते तक भीषण बारिश, कहीं लू का कहर, देश के मौसम का हाल जानिए

देश के कई राज्यों में छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम का कहर, कुछ दिन और थमने वाला है। हीटवेव से लोगों को राहत मिल सकती है। पढ़ें देश के मौसम का हाल।

Gurugram Rain PTI

दिल्ली-NCR में बारिश की उम्मीद है। Photo Credit: PTI

देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहाना है। कभी तेज बारिश हो रही है, कभी धूलभरी हवाएं चल रहीं हैं। सोमवार का दिन भी कुछ ऐसा रहा है। अब मौसम करवट लेने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आज कई राज्यों में और आगे बढ़कर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून आज आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में पहुंच गया है। अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। देश के कई राज्यों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें गर्मी में आंखों के लिए है खतरनाक

किन राज्यों में होगी झमाझम बारिश?

अगले एक हफ्ते में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

किन राज्यों में है लू का अलर्ट?

दूसरी ओर, तेलंगाना और विदर्भ (महाराष्ट्र) के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है। 

यह भी पढ़ें: गर्मी में कंफर्ट और स्टाइल के लिए पहनें ये मैक्सी ड्रेस, बार-बार देखेंगे लोग

कैसा है इन दिनों मौसम?

रविवार और सोमवार रात तक असम में कहीं-कहीं 12 से 20 सेमी तक बारिश हुई है। तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर तेज आंधी और 60-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। राजस्थान में धूल भरी आंधी भी देखी गई।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मंगलवार को दोपहर के बाद हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।  इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 16 जून को भी गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

गर्मी का क्या हाल रहेगा?

अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री के आसपास रहेगा। 17 और 18 जून को तापमान फिर बढ़कर 39-42 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर भारत में 18 जून के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बारिश में फसल खराब होने का है डर, यूं कराएं PM फसल बीमा योजना वाला इंश्योरेंस

 

पूर्वी भारत का क्या हाल है?

पूर्वी भारत में ओडिशा, बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।  केरल और तटीय कर्नाटक में भी बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने क्या चेतवानी दी है?

मौसम विभाग ने मछुआरों को 20 जून तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, फसल नुकसान और छोटे भूस्खलन की आशंका है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के खंभे और फसलों को नुकसान हो सकता है।  लू के दौरान कमजोर लोग, बच्चे और बुजुर्ग खास सावधानी रखें। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें