logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट, एयरलाइन कंपनियों ने दिया अपडेट

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एयरलाइन कंपनियों ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अब एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचना होगा।

Air India

एयर इंडिया का विमान। (Photo Credit: Air India/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के साथ जंग की स्थिति के बीच देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का निर्देश दिया गया है। इसे देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। सभी यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है। एयर इंडिया ने X पर पोस्ट कर बताया कि फ्लाइट उड़ने से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी।

 

7 किलो तक के एक हैंडबैग की इजाजत

 

चेक-इन और बोर्डिंग में देरी ना हो, इसके लिए यात्रियों को समय से 3 घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। आकाशा एयर ने अपडेट दिया है कि यात्रियों को अपने साथ सरकारी मान्याता प्राप्त फोटो पहचान पत्र रखना होगा। चेक-इन बैगेज के अलावा सिर्फ एक हैंडबैग ले जाने की इजाजत होगी। हैंडबैग का वजन 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आकाशा एयर आगे बताया कि सभी यात्रियों की सेकेंडरी सिक्योरिटी जांच भी होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें: वार-पलटवार शुरू, छुट्टियां रद्द, डिप्लोमेसी चालू, क्या कर रहा है भारत?

 

सिविल एविएशन ब्यूरो ने दिया आदेश

 

गुरुवार की रात पाकिस्तान के हमले और फिर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद सिविल एविएशन ब्यूरो ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, 'सिविल एविएशन ब्यूरो ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। देशभर के यात्रियों से गुजारिश है कि वे स्मूथ चेक-इन और बोर्डिंग के लिए निर्धारित समय समय से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। फ्लाइट उड़ने से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी।' 

 

यह भी पढ़ें: कैसा है भारत का एयर डिफेंस सिस्टम, पाक के हमले को कैसे रोक रहा?

 

 

 

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने पोस्ट में कहा, 'इस मुश्किल समय में सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें।'


और पढ़ें