logo

ट्रेंडिंग:

निशाना लगाया और कर दिया तबाह, आर्मी ने दिखाई आतंकियों की बर्बादी

इंडियन आर्मी ने आतंकियों के तबाही का वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तानी हमलों के जवाब में सेना ने कई आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। संभावित खतरे को ध्यान में रखकर सेना ने यह एक्शन लिया है।

Army destroyed terrorist launchpad

सेना ने तबाह किया आतंकी लॉन्चपैड। Photo Credit: Indian Army

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को देश के 26 स्थानों पर हमले की कोशिश की। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। इस बीच भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्च पैड तबाह करने का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। यह वीडियो 8-9 मई की रात का है। पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में ड्रोन नाकाम हमला किया। इसके जवाब में सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर अटैक किया और पूरी तरह से तबाह कर दिया। 

 

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को देश के 26 स्थानों पर हमले की कोशिश की। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। इस बीच भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्च पैड तबाह करने का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। यह वीडियो 8-9 मई की रात का है। पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में ड्रोन से नाकाम हमला किया। इसके जवाब में सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर अटैक किया और पूरी तरह से तबाह कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: जंग जैसे हालात, मिसाइल-ड्रोन अटैक के 3 दिन, MEA ने क्या कहा? एक-एक बात

 

 

गुरदासपुर में सुना गया धमाका

उधर, पंजाब के गुरदासपुर जिले के राजुबेला छिछरान गांव में शनिवार को एक खेत में धमाके के बाद एक गड्ढा बन गया। फगवाड़ा के खलियान और साहनी गांव में भी अज्ञात वस्तु गिरने से खेत में गड्ढा बन गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, पठानकोट और तरनतारन में भी प्रोजेक्टाइल का मलबा मिला है।

 

यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने न्यूज़ चैनलों के 'सायरन' बजाने पर लगाई रोक

 

राजुबेला छिछरान गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह जोरदार धमाके के बाद करीब 35 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। एक अन्य ग्रामीण ने जानकारी दी कि सुबह करीब 4:50 बजे बड़ा धमाका हुआ था। आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का और अमृतसर जिलों में हमले की कोशिश की। मगर भारत के सुरक्षा बलों ने इन्हें नाकाम कर दिया।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap