logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मेरा DNA भारतीय..PM मोदी के मुरीद हुए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबिअंतो

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि मेरा DNA भारतीय है जिस पर पीएम मोदी ने जमकर ठहाके लगाए। देखें ये वीडियो

Indonesian President Prabowo Subianto DNA

प्रबोवो सुबियांतो, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोओ सुबिअंतो का भारत दौरा खत्म हो चुका है। वह गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मुख्य अतिथि थे। समारोह के बाद रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में डिनर आयोजित किया। इस दौरान भारत के साथ अपने नए संबंधों के बारे में मजाकिया अंदाज में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा डीएनए भारतीय है। 

 

राष्ट्रपति प्राबोओ सुबिअंतो ने कहा, 'कुछ हफ्ते पहले, मैंने अपना जेनेटिक सीक्वेंसिंग टेस्ट और डीएनए टेस्ट कराया, जिससे पता चला कि मेरा डीएनए भारतीय है। हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं, तो मैं नाचने लगता हूं। यह मेरे भारतीय जीन का हिस्सा होना चाहिए।' राष्ट्रपति सुबिअंतो की इस बात को सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित अतिथियों को हंसी आ गई।'

भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों पर बातचीत

इस बयान से पहले सुबिअंतो ने भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'भारत और इंडोनेशिया का एक लंबा प्राचीन इतिहास रहा है। हमारे बीच सभ्यतागत संबंध रहे हैं, यहां तक कि हमारी भाषा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत से आता है।'

 

हमारे जेनेटिक्स का हिस्सा

सुबिअंतो ने आगे कहा, 'इंडोनेशिया में कई नाम वास्तव में संस्कृत के नाम हैं और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रभाव मजबूत है। मुझे लगता है कि ये भी हमारे जेनेटिक्स के हिस्सा हैं।'

 

यह भी पढ़ें: क्या गर्म हो रही है दिल्ली? 8 साल बाद 26 जनवरी को रहा इतना पारा

सुबिअंतो ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

सुबिअंतो ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘गरीबी उन्मूलन और समाज के सबसे कमजोर तबके की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है। मैं आने वाले सालों में भारत के लोगों की समृद्धि, शांति और महानता की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इंडोनेशिया और भारत करीबी साझेदार और मित्र बने रहेंगे।' 


और पढ़ें