logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पूरा जीवन योग है, हमें बोध हो या न हो...', योग दिवस पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है, मानवीय एकता का आधार है। उन्होंने योग दिवस पर देश की जनता को संबोधित किया। पढ़ें रिपोर्ट।

Narendra Modi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में योग किया। इस बार योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' है। इसका मकसद है कि योग से लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, मानसिक रूप से मजबूत बनें और उम्र का आनंद लें। कोलकाता में 2 दिनों से योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। 

19 जून को 'रन फॉर योग' कार्यक्रम से हुई। पूरे राज्य में यह दौड़ आयोजित की गई। 20 जून को, पश्चिम बंगाल दिवस था। हुगली नदी पर 'वंदे योगम' सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। 21 जून को पीएम मोदी कोलकाता के रेड रोड पहुंचे। यहां उन्होंने हजारों योग प्रेमियों के साथ सामूहिक योग सत्र में हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित भी किया।

यह भी पढ़ें: दिनभर समय नहीं मिलता? सिर्फ 10 मिनट का योग भी आपको रख सकता है फिट

प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भू-भाग पर, साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से, योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं।'


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा देश, पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री:-
आज योग दिवस पर, खासकर बंगाल व कोलकाता में यहां बने 'स्वच्छता के योग' के लिए भी मैं कोलकाता वासियों की सराहना करूंगा। ये अद्भुत पहल, 'स्वच्छता से स्वागत' है। 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के लिए जिस तरह यहां लगातार श्रम किया गया है, नागरिक कर्तव्य निभाया गया है, वो सभी देशवासियों के लिए आज एक बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है।

यह भी पढ़ें: योग करने से बीमारियां रहती है दूर, बीपी और शुगर रहेगा कंट्रोल

पीएम मोदी के स्पीच की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा, 'योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है । बंगाल की ये पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया। जहां से निकलकर स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व को योग से परिचय करवाया। जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया। आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'महर्षि अरविंद भी कहते थे कि हमारा पूरा जीवन योग है, चाहे हमें इसका बोध हो या न हो। योग जब स्वभाव में आता है, तो वो मानवीय एकता का आधार बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है, योग केवल एक आयु वर्ग के लिए सीमित भी नहीं है। योग मानव के जीवन का, चेतना के साथ, ऊर्जा के साथ एक प्रकाश भी है।'

कहां-कहां मन रहा योग दिवस?

इस साल दुनिया भर में करीब 2,500 जगहों पर योग दिवस मनाया जा रहा है। 210 से ज्यादा भारतीय दूतावास और मिशन भी इसमें शामिल हैं। योग अब पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, सद्भाव और बेहतर जीवन का प्रतीक बन चुका है। दुनिया के अलग-अलग देशों से तस्वीर सामने आ रही है। 

Related Topic:#Narendra Modi

और पढ़ें