logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 बजे से 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, CJP के प्रोटेस्ट से पहले बड़ा फैसला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले मध्य दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

Delhi Protest News

दिल्ली में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले मध्य दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। दिल्ली पुलिस (स्पेशल सेल) के उपायुक्त मनीषी चंद्र ने एक नोटिफिकेशन में बताया कि जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे से चार किलोमीटर के क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अवरुद्ध किया जाएगा। खबरों के मुताबिक जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा पर यह पाबंदी लगाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी मिली है। हालांकि दिल्ली के बाकी इलाकों में इंटरनेट सेवा पहले की सुचारू रहेगी।

 

उधर, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस में दुकानों, कार्यालयों, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों को शनिवार को बंद रखने की सलाह दी है। संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सलाह और कनॉट प्लेस के आसपास की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें