logo

ट्रेंडिंग:

2021 से खाली हैं सीटें, अब जम्मू-कश्मीर में होंगे राज्यसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। ये चुनाव 24 अक्तूबर को होंगे।

rajya sabha

राज्यसभा, Photo Credit: PTI

लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। ये चारों सीटें साल 2021 से ही खाली थीं क्योंकि वहां विधानसभा के चुनाव ही नहीं हुए थे। 2024 में विधानसभा चुनाव के बाद से ही राज्यसभा चुनाव में हो रही देरी पर सवाल भी उठाए जा रहे थे। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि 24 अक्टूबर को चारों सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ पंजाब की एक सीट के लिए भी वोटिंग होगी। यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा के विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई है।

 

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के सांसद रहे गुलाम नबी आजाद, नजीर अहमद, शमशेर सिंह और मीर मोहम्मद फयाज का कार्यकाल फरवरी 2021 में ही खत्म हो गया था। हालांकि, तब तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव ही नहीं हुए थे। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर रीऑर्गनाइजेश ऐक्ट 20219 की धारा 9 के मुताबिक, अब जम्मू-कश्मीर के चुने हुए विधायक वोट डालेंगे।

 

यह भी पढ़ें- लेह में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, लोगों ने बीजेपी ऑफिस फूंका 

 

कार्यकाल का क्या होगा?

 

जम्मू-कश्मीर के केस में चुनाव आयोग ने कार्यकाल को लेकर भी विशेष जिक्र किया है। दरअसल, इन चार सीटों को तीन अलग-अलग कैटगरी में रखा गया था। एक सीट का चुनाव अलग, दूसरी का अलग और बाकी की दो सीटों का चुनाव अलग-अलग होता था। दरअसल, नियमों के मुताबिक राज्यसभा के चुनाव हर दो साल में होते हैं। इसीलिए इन चारों सीटों को इस बार भी अलग कैटगरी में रखा गया है।

 

चुनाव आयोग ने एक केस का भी जिक्र किया है। कांग्रेस की ओर से दायर केस 'ए के वालिया बनाम भारतीय संघ और अन्य' केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 जनवरी 1994 को कहा था कि इनके चुनाव अलग-अलग ही होने चाहिए। कांग्रेस की मांग थी कि सभी सीटों के लिए एकसाथ चुनाव कराए जाएं। 

 

यह भी पढ़ेंः सड़कें बनीं नदियां, 11 मौतें; 47 साल बाद कोलकाता में बारिश से तबाही

 

चुनाव आयोग का कहना है कि इन सदस्यों का कार्यकाल कितना होगा, इसका फैसला चुनाव आयोग बनाम देवेश चंद्र ठाकुर और अन्य केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर होगा। फिलहाल, इस केस (SLP (C) संख्या 17123/2015) में अंतिम निर्णय आना बाकी है।

पंजाब में भी होगा राज्यसभा चुनाव

इसी तरह पंजाब की एक सीट पर भी 24 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। संजीव अरोड़ा ने पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत गए थे। तब उन्होंने विधायक पद की शपथ लेने से पहले राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। वह अप्रैल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। ऐसी स्थिति में अब उनकी सीट पर जो भी सांसद चुना जाएगा उसका कार्यकाल 2028 तक होगा।

 

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन की 7.44 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED ने की कार्रवाई

चुनाव का शेड्यूल:-

 

  • अधिसूचना जारी- 6 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 13 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की स्क्रूटनी- 14 अक्टूबर 2025
  • नामांकन वापस लेने की तारीख- 16 अक्टूबर 2025
  • मतदान- 24 अक्टूबर 2025
  • वोटों की गिनती- 24 अक्टूबर 2025
  • चुनाव समाप्ति का समय- 28 अक्टूबर

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap