logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झारखंड की सबसे बड़ी लूट, बैंक से 42 लाख कैश, 33 करोड़ का सोना उड़ा ले गए बदमाश

झारखंड के जमशेदपुर में स्थिति केनरा बैंक में रेनकोट पहने हथियारबंद बदमाशों ने 42 लाख रुपये नकद और 23.8 किलो सोना लूट लिया। चोरी हुए सोने की अनुमानित कीमत 33 करोड़ बताई जा रही है।

Canara Bank robbery, Jamshedpur bank robbery, Jharkhand bank robbery,

बैंक में जांच करती पुलिस टीम, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड के जमशेदपुर में लूट की एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को सुबह करीब 9:10 बजे गोलमुरी इलाके के केनरा बैंक में रेनकोट पहने हथियारबंद बदमाशों ने कैश और गोल्ड लूट लिया। 5 बदमाश बैंक के अंदर घुसे, जबकि एक साथी बाहर सीढ़ियों के पास रेकी कर रहा था। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और बैंक में रखा कैश और गोल्ड लोन के एवज में रखा सोना लूट लिया। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक से करीब 42 लाख रुपये नकद और 23.8 किलो सोना लूटा गया, जो पैकेटों में सीलबंद था। अनुमानित कीमत 33 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए 20 सदस्यीय एसआईटी गठित की है, जिसमें नौ डीएसपी और सात थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: 333 रुपये में बुक किया रूम, नहीं मिला वेस्टर्न टॉयलेट; अब 20000 का मुआवजा मिलेगा

रेनकोट पहनकर आए थे बदमाश 

बताया जा रहा है कि अपराधी रेनकोट पहनकर आए थे, सफाईकर्मी के घुसते ही अपराधी बैंक में घुस गए। कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए और गार्ड के विरोध करने पर उसे पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। बाद में मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश और सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंचे। 

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने क्या बताया? 

केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मागेश रामानाथन ने बताया कि गोलमुरी शाखा से डकैत 40 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो सोना ले गए हैं। यह सोना गोल्ड लोन के एवज में रखे गहनों के रूप में थे और ये 100 से अधिक बैंक ग्राहकों के हो सकते हैं। फिलहाल इसका पूरा आकलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जितने भी ग्राहकों के गहने गए हैं, उन्हें उसका नियमानुसार भुगतान किया जाएगा 

Related Topic:#Jharkhand news

और पढ़ें