logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JNU में प्रदर्शन के दौरान झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, 14 छात्र गिरफ्तार

जेएनयू के छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक लॉग मार्च निकालने की घोषणा के बाद कैंपस के बाहर तनाव हो गया। इसमें 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

JNU student union protest

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की ओर से वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुडी पंडित के खिलाफ गुरुवार को जेएनयू परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक लॉग मार्च निकालने की घोषणा के बाद कैंपस के बाहर तनाव हो गया। कैंपस में यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है, जो VC के एक बयान के बाद शुरू हुआ। 

 

सैकड़ों छात्र जैसे ही कैंपस से शिक्षा मंत्रालय तक लॉग मार्च निकालने लगे, इसी दौरान उनकी दिल्ली पुलिस से झड़प हो गई। इस झड़प में 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: बिन बताए भारत क्यों आए अमेरिका के उद्योग मंत्री? खामोशी से गोयल से की मीटिंग

 

 

 

गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं:

  • नीतीश कुमार (पूर्व JNUSU प्रेसिडेंट)
  • अदिति मिश्रा (JNUSU प्रेसिडेंट)
  • गोपिका बाबू (JNUSU वाइस प्रेसिडेंट)
  • दानिश अली (JNUSU जॉइंट सेक्रेटरी)

JNU प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति

दरअसल, JNU प्रशासन ने छात्रों से कैंपस के बाहर प्रदर्शन करने को मना किया था। इसकी अनुमति नहीं होने की जानकारी छात्रों को दी गई और उन्हें मार्च विश्वविद्यालय कैंपस तक ही सीमित रखने को कहा गया। मगर, छात्र परिसर से बाहर जाने का प्रयास करने लगे।

 

यह भी पढ़ें: साल में 12 महीने, लेकिन 13 रिचार्ज; टेलीकॉम कंपनियां कैसे काट रहीं जेब?

 

छात्रों के बाहर जाते ही पुलिस ने उन्हें गेट के पास रोका लिया, जिससे पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसी बीच 25 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बताया गया है कि एसएचओ किशनगढ़ समेत कई पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।

Related Topic:#JNU#Delhi police

और पढ़ें