logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किरेन रिजिजू ने बताया PM ने किसे कहा दिमागी नक्सल? चिदंबरम बोले, 'मुझे गर्व है'

प्रधानमंत्री मोदी के दिमागी नक्सल बयान पर सियासी घमासान तेज है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी, वहीं किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम ने किसे दिमागी नक्सल कहा।

Kiren Rijiju replies on P Chidambaram post over PM Modi Dimagi Naxals statement

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आखिर दिमागी नक्सल किसे कहा गया है।

 

किरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा था। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह भी बताया कि सरकार के मुताबिक दिमागी नक्सल शब्द किन लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल पर सवाल उठाने वाले को पीटकर मार डाला, CJP बंगाल में करेगी आंदोलन

किरेन रिजिजू ने बताया PM ने किसे कहा दिमागी नक्सल?

किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिमागी नक्सल उन लोगों को कहा गया है जो माओवादियों का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने अलगाववादियों का समर्थन करने और अनुच्छेद 370 के पक्ष में खड़े होने वालों को  भी इस कैटेगरी में रखा। रिजिजू ने यह भी कहा कि जो लोग भारत के पूर्वोत्तर हिस्से को देश से अलग करने के लिए चिकन नेक को काटने की बात करते हैं उन्हें भी दिमागी नक्सल कहा गया है। चिकन नेक पश्चिम बंगाल का करीब 22 किलोमीटर चौड़ा संकरा गलियारा है जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में तेल निकालेगी भारत की ONGC, अमेरिका से मिला लाइसेंस

पी चिदंबरम का जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद पी चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक लाइन में लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह दिमागी नक्सल हैं। चिदंबरम की इस टिप्पणी के बाद सियासी विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ही रिजिजू ने पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा था।

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने माओवाद के खिलाफ सरकार की कार्वाई का जिक्र किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जंगलों में हथियार उठाने वाले हथियारबंद नक्सलियों को खत्म करने में देश ने सफलता हासिल की है।

 

यह भी पढ़ें: 'बोलो जुबां केसरी' पड़ा भारी, विमल ऐड पर शाहरुख, अजय, टाइगर को FDA नोटिस

 

पीएम मोदी ने कहा, 'कई सालों तक माओवादी सोच रखने वाले लोग सार्वजनिक जीवन में मौजूद रहे। यहां तक कि वे सरकार की कई समितियों का हिस्सा भी रहे। उनकी सोच का असर कई संस्थानों और योजनाओं पर पड़ा। मेरे प्यारे देशवासियों, हम देश को हथियारबंद नक्सलवाद से काफी हद तक मुक्त कराने में सफल हुए हैं। हथियारबंद नक्सली खत्म होने के बाद भी दिमागी नक्सली मौका तलाश रहे हैं। वे हिंसा के रास्ते खोज रहे हैं और देश को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।'


और पढ़ें