logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुनिया के वो देश, जहां महिलाओं के हाथ में सत्ता, शेख हसीना के नाम अनोखा रिकॉर्ड

दुनिया में अभी बहुत कम ही देश हैं, जहां महिला नेता सत्ता के शिखर तक पहुंच चुकी हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को आज भी अपनी पहली महिला राष्ट्रपति का इंतजार है।

Women's Day News

सत्ता संभालने वालीं महिला नेताएं। (Photo credit: Gemini)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनिया में 13 देशों की सत्ता की कमान महिला नेताओं के हाथ में हैं। भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी सत्ता की बागडोर दो महिला नेताओं ने संभाल रखी है। जापान, आइसलैंड, बारबाडोस और डेनमार्क में महिला प्रधानमंत्री हैं। सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। 13 फरवरी को मिया अमोर मोटली को तीसरी बार बारबाडोस का प्रधानमंत्री चुना गया है। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई भी दी। 

 

संयुक्त राष्ट्र के कुल 193 देशों में से 13 की सत्ता के शीर्ष पर महिलाएं हैं। इनमें से 10 देशों को पहली बार महिला नेता मिली हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 63 देशों की राष्ट्राध्यक्ष महिलाएं रह चुकी हैं। यानी संयुक्त राष्ट्र में शामिल 130 देशों को अब भी महिला नेता का इंतजार है। साल 1960 में श्रीलंका में प्रधानमंत्री बनीं सिरिमावो भंडारनाइके दुनिया की पहली महिला राष्टाध्यक्ष थीं। 70 के दशक में ही गोल्डा मीर के तौर पर इजरायल और इंदिरा गांधी के रूप में भारत को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलीं। 

 

यह भी पढ़ें: थलपति विजय संग अफेयर पर तृषा कृष्णन ने दिया रिएक्शन, बताया वायरल वीडियो का सच

 

2010 में पहली बार पांच देशों की सत्ता की कमान महिला नेताओं ने संभाली। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, कोस्टा रिका, किर्गिस्तान, स्लोवाकिया और त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं। 15 साल बाद 2025 में सूरीनाम, जापान, और नामीबिया को पहली महिला नेता मिलीं। मौजूदा समय में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली सबसे अधिक समय से सत्ता पर काबिज रहने वाली महिला हैं। वे करीब आठ साल से प्रधानमंत्री हैं।

 

वो महिला नेता, जो अपने देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष बनीं
सरकार की मुखिया देश कार्यकाल (वर्ष में)
मिया मोटली  (प्रधानमंत्री) बारबाडोस 7.8
मेटे फ्रेडरिक्सन (प्रधानमंत्री) डेनमार्क   6.7
हिल्डा हेन (राष्ट्रपति)   मार्शल द्वीप 6.1
कमला प्रसाद बिसेसर (प्रधानमंत्री) त्रिनिदाद और टोबैगो 6.1
सामिया सुलुहू हसन (राष्ट्रपति) तंजानिया 5.0
जॉर्जिया मेलोनी (प्रधानमंत्री)   इटली 3.4
बोरजाना क्रिस्टो (प्रधानमंत्री) बोस्निया और हर्जेगोविना 3.1
एविका सिलिना  (प्रधानमंत्री) लातविया     2.5
क्लाउडिया शीनबाम (राष्ट्रपति) मेक्सिको 1.4
कैटरीन जैकब्सडॉटिर (प्रधानमंत्री) आइसलैंड 1.2
नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह  (राष्ट्रपति) नामीबिया 1 साल से कम
जेनिफर गेर्लिंग्स-साइमन्स (राष्ट्रपति) सूरीनाम 1 साल से कम
साने ताकाइची (प्रधानमंत्री) जापान   1 साल से कम

 

हसीना ने संभाली सबसे अधिक दिनों तक सत्ता

1960 के बाद सबसे लंबे समय तक किसी देश की सत्ता संभालने वाली नेता शेख हसीना रही हैं। वह सबसे उम्रदराज नेता भी थीं। हालांकि 2024 में छात्रों के आंदोलन के बाद शेख हसीना को अपना पद और देश दोनों छोड़ना पड़ा था। आंकड़ों के मुताबिक 2019 और 2021 में सबसे अधिक 17 देशों में सत्ता महिला नेताओं के हाथ में थीं। 

 

यह भी पढ़ें: देश में तारीफ, बाहर नफरत, इजरायल को किस मोड़ पर ले आए बेंजामिन नेतन्याहू?

महिला सांसदों की भागेदारी 27.2 फीसद

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में दुनियाभर के संसदों में महिला की भागेदारी 27.2 फीसद रही है। 1995 में यह आंकड़ा सिर्फ 11 फीसद था। छह देशों में इनका फीसद 50 से अधिक रहा है। इनमें रवांडा (64%), क्यूबा (56%), निकारागुआ (55%), अंडोरा (50%), मैक्सिको (50%) और संयुक्त अरब अमीरात (50 %) शामिल हैं। 21 देशों में महिला सांसदों की हिस्सेदारी 40 फीसद थी।   

वो प्रमुख देश, जहां महिलाएं संभाल चुकीं सत्ता

एशिया- 

भारत: इंदिरा गांधी
पाकिस्तान: बेनजीर भुट्टो
बांग्लादेश: शेख हसीना और खालिदा जिया
श्रीलंका: सिरीमावो भंडारनायके
इजरायल: गोल्डा मीर
फिलीपींस: कोराजोन एक्विनो
इंडोनेशिया: मेगावती सुकर्णोपुत्री
थाईलैंड: यिंगलक शिनावात्रा
जापान: साने ताकाइची

 

यूरोप

यूनाइटेड किंगडम: मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे
जर्मनी: एंजेला मर्केल
फिनलैंड: सना मारिन
डेनमार्क: मेटे फ्रेडरिक्सन
इटली: जॉर्जिया मेलोनी
आइसलैंड: कैटरीन जैकब्सडॉटिर
नॉर्वे: एर्ना सोलबर्ग
बोस्निया और हर्जेगोविना: बोरजाना क्रिस्टो
लातविया: एविका सिलिना

उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका

अर्जेंटीना: क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनर
ब्राजील: डिल्मा रूसेफ
चिली: मिशेल बैचेलेट
कोस्टा रिका: लोरा चिंचिला
त्रिनिदाद और टोबैगो: कमला प्रसाद बिसेसर 
बारबाडोस: मिया मोटली 
सूरीनाम: जेनिफर गेर्लिंग्स-साइमन्स 
 मेक्सिको: क्लाउडिया शीनबाम  

अफ्रीका

लाइबेरिया: एलेन जॉनसन सरलीफ
तंजानिया: सामिया सुलुहू हसन
नामीबिया: नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह

 

ओशिनिया


न्यूजीलैंड: जैसिंडा आर्डर्न
मार्शल द्वीप: हिल्डा हेन

लगातार सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहने वालीं महिला नेता

जर्मनी- एंजेला मर्केल: 16 साल और 16 दिन 
डोमिनिका- डेम यूजेनिया चार्ल्स: 14 साल और 328 दिन 
लाइबेरिया- एलेन जॉनसन सरलीफ: 12 साल और 6 दिन

सबसे अधिक कार्यकाल (लगातार नहीं)

बांग्लादेश- शेख हसीना: 20 साल और 234 दिन
भारत- इंदिरा गांधी: 16 साल और 15 दिन 

Related Topic:

और पढ़ें