logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रॉड पकड़ने वाला टूल, लैपटॉप स्टैंड, कैसे-कैसे पेटेंट करा रहे LPU और गलगोटिया?

इन दिनों गलगोटिया यूनिवर्सिटी खूब चर्चा में है। गलगोटिया और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पेटेंट की संख्या को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

lpu and galgotias university

LPU और गलगोटिया के रोचक पेटेंट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

AI समिट की वजह से विवादों में आई गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पेटेंट की खूब चर्चा हो रही है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के अलावा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पेटेंट की संख्या को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इनके पेटेंट की संख्या सभी IIT से भी ज्यादा रही है। एक साल में इन संस्थानों ने सैकड़ों पेटेंट के लिए आवेदन किया है। इनमें से कई ऐसे पेटेंट भी हैं जो बेहद गैर-जरूरी और बिना किसी शोध के लगते हैं।

 

आपको बता दें कि किसी भी खोज का पेटेंट तभी किया जा सकता है जब वे पहले कभी ना की गई हों यानी अनोखी हों। कोई खोज जो पहले से सार्वजनिक है और सार्वजनिक इस्तेमाल में है उस पर पेटेंट नहीं दिया जा सकता है। भारत में 20 साल के लिए पेटेंट दिया जाता है लेकिन यह पेटेंट सिर्फ भारत में ही मान्य है। अगर आपने किसी चीज का पेटेंट कराया है तो कोई दूसरा शख्स या संस्था उसका व्यावसायिक इस्तेमाल आपकी मर्जी के बिना नहीं कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर नेहा सिंह को नौकरी से निकाल दिया? अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दिया जवाब

 

नियमों के मुताबिक, किसी कोई विषय तभी पेटेंट के योग्य माना जाएगा जब उसका औद्योगिक इस्तेमाल किया जा सके, उसमें खोजपरक काम किया गया हो और यह एकदम अनोखा यानी नया हो। 

गलगोटिया ने क्या-क्या पेटेंट कराए?

 

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, साल 2018 में कुल 9 पेटेंट पब्लिश हुए थे। इसमें एक पेटेंट ऑटोमेटेड रोड लाइन मार्कर के लिए, एक पेटेंट सस्टेंड ड्रग डिलीवरी के फॉर्मुलेशन के लिए, सन प्रोटेक्शन क्रीम के मेथड और कंपोजीशन के लिए और एक पेटेंट एजिंथ्रोमायसिन नैनोकॉम्प्लेक्स कैप्सूल के लिए भी कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: सच में सबसे ज्यादा पेटेंट फाइल कर रही गलगोटिया यूनिवर्सिटी? पूरा सच जान लीजिए

 

इसी तरह साल 2017 में कुल 4 पेटेंट पब्लिश हुए हैं। इसमें से एक पेटेंट फेस डिटेक्शन पासवर्ड और आई ब्लिंकिंग कर्सर कंट्रोल कंप्यूटर के लिए कराया गया है। 

 

LPU ने किसका पेटेंट कराया है?

 

साल 2023-24 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने कुल 1267 पेटेंट पब्लिश कराए हैं। इसमें से कुछ पेटेंट के टाइटल बेहद रोचक हैं।

  • फायर फाइटिंग रोबोट
  • डिहाइड्रेशन डिटेक्शन के लिए स्मार्ट डिवाइस
  • व्हीकल टर्न इंडीकेटर सिस्टम
  • मशीन लर्निंग आधारित कॉस्मेटिक अनैलसिस सिस्टम
  • बुके बनाने वाली मशीन
  • डस्टर वाला मार्कर बॉक्स
  • रॉड पकड़ने के लिए टूल
  • बांस आधार हाइड्रोपोनिक सिस्टम
  • स्मार्ट डोर लॉकिंग सिस्टम और उसका मेथड
  • कैब डिस्पैच सिस्टम
  • स्मार्ट मेकअप रिमूवर सिस्टम
  • सेल्फ क्लीनिंग वायरलेस सोलर पैनल
  • स्मार्ट लैपटॉप स्टैंड

 

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें