अमेरिका और इजरायल ने जब से ईरान पर हमला किया है तब से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस तनाव का असर पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। भारत में भी इस युद्ध का असर दिखा और एलपीजी गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं। सरकार आश्वासन देती रही की कोई संकट नहीं है लेकिन जनता असमंजस में है। इस बीच दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम आम जनता के लिए LPG ATM की एक नई सुविधा शुरू की गई है। इस LPG ATM की खास बात यह है कि इससे आप 2-3 मिनट में आसानी से सिलेंडर भर सकते हैं। यह ATM मशीन गुरुग्राम में सोहना के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है और इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) चला रही है।
यह LPG ATM बीपीसीएल के पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें आपको बस खाली सिलेंडर लेकर जाना होगा और इसके बदले में आपको भरा हुआ सिलेंडर मिल जाता है। इसका मतलब है कि आप जैसे किसी दुकान पर सामान लेने जाते हैं ठीक उसी तरह आप इस एटीएम पर जाएंगे और अपने खाली सिलेंडर के बदले भरा हुआ सिलेंडर ले आएंगे। अब लोगों के मन में इस एटीएम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: असम BJP की आ गई लिस्ट, CM हिमंत सरमा और भूपेन बोरा कहां से लड़ेंगे चुनाव?
कैसे काम करता है?
रिपोर्ट के अनुसार, इस एटीएम में एक बार में लगभग 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। आप अपना सिलेंडर इससे जाकर भर सकते हो और जब स्टॉक घटकर दो रह जाता है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से एजेंसी को स्टॉक फिर से भरने के लिए सूचित कर देता है। इसके बाद एजेंसी फिर से इस स्टेशन पर गैस भरेगी और यह फिर से शुरू हो जाएगा। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए इसकी सर्विस को 24×7 कर दिया गया है।
क्या हैं इस ATM की खासियत ?
- खाली सिलेंडर के बदले भरा हुआ सिलेंडर और वह भी सिर्फ 2 से 3 मिनट में।
- सिलेंडर का वजन कम होगा क्योंकि यह लोहे के बजाय कंपोजिट सिलेंडर पर काम करेगा। पुराने सिलेंडर का वजट 31 किलो होता था लेकिन इसका वजन सिर्फ 15 किलो होगा।
- सिलेंडर ट्रांसपेरेंट हैं यानी आप पानी की बोतल की तरह देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
- ट्रांसपेरेंट होने के कारण गैस चोरी और कम मिलने का डर भी खत्म हो जाता है।
- इस सिलेंडर में कभी भी जंग नहीं लगती और धूल-मिट्टी भी नहीं। यानी आपका किचन साफ रहेगा।
- इस एटीएम से आपको 24 घंटे गैस मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: 10वीं तक के बच्चों को मिले मिड डे मील, शिक्षा पर बढ़े खर्च, संसदीय समिति की सलाह
कैसे भर सकेंगे सिलेंडर?
- इस एटीएस से सिर्फ भारत गैस के ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।
- मशीन पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
- इसके बाद ओटीपी से वेरिफाइ करें।
- पुराने सिलेंडर का QR कोड मशीन के सामने स्कैन करें।
- इसके बाद ऑनलाइन यूपीआई से पेमेंट करें।
- इसके बाद एटीएम मशीन का दरवाजा खुलेगा और आपको भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा।