logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'2500 में भी नहीं मिल रहा सिलेंडर', लंबी कतारें, कोई बेहोश, ईरान युद्ध का असर

देशभर में LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग दिनभर लाइनों में खड़े-खड़े एक सिलेंडर पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में 2500 रुपये में भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

Representative Image

LPG के लिए इंतजार करते लोग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। भारत में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) का संकट पैदा हो गया है। लोगों को घरों के लिए LPG सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे चिंता बढ़ गई है। देश के अलह-अलग हिस्सों से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगा है। कई जगहों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को थाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। इसके साथ ही काला बाजारी भी शुरू हो गई है और 2500 रुपये में भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। 

 

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में LPG सिलेंडर लेने आई एक महिला ने बताया कि गैस एजेंसी वाले गैस सिलेंडर नहीं दे रहे हैं और ब्लैक में गैस सिलेंडर बेच रहे हैं। महिला ने कहा, 'खुलेआम काला बाजारी हो रही है। 2500 रुपये में भी सिलेंडर नहीं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि सिलेंडर नहीं हैं लेकिन पीछे देखिए सिलेंडर रखे हैं। यह लोग सिलेंडर स्टोर कर रहे हैं और ब्लैक में बेचने के लिए प्राइज ज्यादा होने का इंतजार कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: देश में LPG संकट, एजेंसियों पर भीड़, कहीं होटल बंद, कहीं भंडारा, कहां आ गए हम?

सिलेंडर के लिए मारपीट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में LPG सिलेंडर के गोदाम के बाहर लंबी कतार में खड़े लोगों के बीच झड़प हो गई। गैस के लिए लोग लाइन में लगे लोगों में झड़प हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को जमकर पीटा। आसपास खड़े लोग बीच बचाव की कोशिश करते दिखे लेकिन दोनों नहीं रूके। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर ले गई। ऐसे हालात सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक हर तरफ बने हुए हैं। लोगों को गैस के सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। 

 

लाइन में खडे़-खड़े बेहोश

तेज धूप में भी लोग गैस के सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़े होकर इंतजार करते रहे। कई जगहों पर लाइन में खड़े होने से लोगों की तबीयत खराब होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में एक गैस एजेंसी के बाहर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से एलपीजी सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन में धक्का-मुक्की के बीच एक महिला गिरकर बेहोश हो गई। इस दौरान लोग घंटों तेज धूप में लाइनों में खड़े रहे, जिससे उनकी तबीयत खराब हुई। 

 

बिहार के कटिहार में भी कुछ ऐसा ही सीन दिखाई दिया। एक महिला लंबे समय तक सिलेंडर के लिए इंतजरा करती रही और कतार में खड़ी रही। इस दौरान महिला की तबीतयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। महिला को आसपास खड़े लोगों ने उठाकर एक बेंच पर बैठाया और पानी पिलाया। 

 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष को सोचना चाहिए कड़े फैसले क्यों लिए...,' संसद के हंगामे पर ओम बिरला

अलग-अलग शहर पर एक कहानी

LPG सिलेंडर के लिए पूर देश में अलग-अलग शहरों में लंबी-लंबी लाइने लगी हैं। कई शहरों में तो रात के समय भी गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत तमाम राज्यों में इसी तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कालाबाजारी भी बढ़ गई है। कई लोगों ने गैस सिलेंडर को स्टोर कर लिया है ताकि बाद में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। 

 


और पढ़ें