logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TMC को एक और झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी के करीबी और वरिष्ठ टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता बनर्जी की मंजूरी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

Firhad Hakim

टीएमसी नेता फिरहाद हकीम। (Photo Credit: PTI)

कोलकाता नगर निगम में अभी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। मगर अब टीएमसी नेता फिरहाद हकीम कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कामकाज में आर रही कठिनाइयों का हवाला देकर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी। बुधावर को टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बताया कि फिरहाद हकीम कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा देंगे। हकीम के अनुरोध को ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है।

 

बता दें कि फिरहाद हकीम को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। कुणाल घोष ने बताया कि उस समय उनसे (हकीम से) इस्तीफा न देने को कहा गया था। आज दोबारा उन्होंने इस्तीफे पर विचार करने को कहा था। इसके बाद वह (ममता बनर्जी) सहमत हो गईं। 

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक से महंगाई तक, हरियाणा में बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

 

अब सवाल यह उठ रहा है कि हकीम की जगह कौन लेगा? कोलकाता नगर निगम पर किसका कब्जा होगा?  बता दें कि कोलकाता नगर निगम में लगातार पार्षद इस्तीफा देने में जुटे हैं। दूसरी तरफ टीएमसी के करीब 59 विधायकों ने बगावती सुर अपना रखा है। इस बीच हकीम के इस्तीफे की खूब चर्चा होने लगी है।

 

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी हमारी मार्गदर्शक बनें...', बगावत के बाद भी TMC के साथ हैं 60 MLA?

 

साल 2010 से कोलकाता नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। ममता बनर्जी की पिछली सरकार में हकीम ने कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उनकी गिनती बंगाल के प्रभावशाली मुस्लिम चेहरों में होती है। वे 2018 से कोलकाता नगर निगम के महापौर हैं। 

 

Related Topic:#West bengal news#TMC

और पढ़ें