logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेपर लीक से महंगाई तक, हरियाणा में बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस बिजली-पानी, कानून व्यवस्था के अलावा महंगाई और पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर जन-जन तक पहुंचेगी।

Bhupinder Singh Hooda

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। (Photo Credit: X/@BhupinderShooda)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। इसमें पार्टी की आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में महंगाई, एसआईआर और पेपर लीक मामले में आंदोलन का सुझाव दिया गया। बैठक से सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 15 जुलाई के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोबारा बुलाई जाएगी। इसमें आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जन जन तक पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: दो सड़क हादसों में तबाह हुई शख्स की जिंदगी, कोर्ट ने दिलाया 58 लाख का मुआवजा

एसआईआर पर कांग्रेसियों को किया अलर्ट

एसआईआर में किसी भी तरह की गड़बड़ी से पहले ही हरियाणा कांग्रेस अलर्ट हो गई है। बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 15 जुलाई तक सभी विधायकों, जनपदीय नेता और बीएलए को पूरी ताकत के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कांग्रेसी सुनिश्चित करें कि एक भी सही वोट न कटने पाए और एक भी गलत वोट न बनने पाए।

बड़े आंदोलन का सुझाव

विधायक दल की बैठक में जनहित के अहम मुद्दों के अलावा आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। महंगाई की मार, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतें, एसआईआर, बैंक घोटाला, पेपर लीक, नीट परीक्षा, परीक्षा रद्द, भर्ती कैंसिल, सीबीएसई पेपर चेकिंग, कानून व्यवस्था का बिगड़ता हाल, बिजली-पानी की किल्लत समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन का सुझाव दिया। 

 

यह भी पढ़ें: पूर्णिया: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस की टीम पर जोरदार हमला, गर्दन में लगा तीर

राज्यसभा चुनाव में धांधली का आरोप

बैठक के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव आयोग में धांधली के विरुद्ध पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। साथ ही विधानसभा के बाहर सांकेतिक सदन चलाने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दे दिया गया है। इसके बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

 

उन्होंने आगे कहा कि 15 जुलाई के बाद दोबारा कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान जनता के समस्त मुद्दों को लेकर कांग्रेस 'जन-जन तक' पहुंचेंगी, क्योंकि आज हर वर्ग इस सरकार की नीतियों और कारगुजारियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है।


और पढ़ें