logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पप्पू यादव के ऊपर हमला, चाकू लेकर पहुंचा शख्स; समर्थकों ने पीटा

रविवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंका। हमलावर कथित तौर से उनके ऊपर हमला करने के लिए चाकू लेकर आया था।

Pappu Yadav attack

पप्पू यादव।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रविवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंका। साथ ही हमलावर कथित तौर से उनके ऊपर हमला करने के लिए चाकू लेकर आया था। इसके बाद सांसद के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी। मौके के मौजूद उनके समर्थकों ने हमलावर को धक्का-मुक्की करके बाहर निकाल दिया।

 

बताया जा रहा है कि हमलावर संसद के मकर द्वार के बाहर राम मंदिर चोरी को लेकर किए गए नाटक को लेकर गुस्सा था।

 

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी मेरी बच्ची को गोद ले लो', 'वायरल' लड़की की मांं ने ऐसा क्यों कहा?

 

 

 

नाटक को लेकर हुआ है विवाद

 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी , सांसदों पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद सहित विपक्षी नेताओं ने शनिवार को संसद परिसर में राम मंदिर चोरी मामले में प्रतिकात्मक चोरी का नाटक किया था। इसी दौरान पप्पू यादव ने भगवा रंग का कपड़ा पहनकर चोरी करने का नाटक किया। हालांकि, बीजेपी ने विपक्ष के इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए वाराणसी पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

 

बीजेपी ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर सनातन धर्म का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: संघ ने CJP आंदोलन को देशद्रोही बताया, क्रोनोलॉजी समझाने की अपील

 

पप्पू यादव ने दबोचा

 

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हमला होने के बाद पप्पू यादव ने खुद हमलावर को अपनी बाहों में दबोच लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शख्स ने धमकियां दी और जूता भी फेंका। इस बवाल से पहले प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे के कथित गबन को दर्शाने वाले उनके नाटक के बाद उन्हें 'जिंदा जलाने' की धमकी दी जा रही है

Related Topic:#National News

और पढ़ें