logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'PM मोदी मेरी बच्ची को गोद ले लो', 'वायरल' लड़की की मांं ने ऐसा क्यों कहा?

प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत बातें करने वाली किशोरी की मां ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कही थी। साथ ही परिवार वालों ने नरेंद्र मोदी से निवेदन किया कि वह उनकी बेटी को गोद ले लें।

Narendra modi

नरेंद्र मोदी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपशब्द बोलती नजर आई थी। इसके बाद आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो के जरिए कहा कि वह गाली देने वालों को माफ करते हैं। इसके बाद आरोपी लड़की की मां ने बेटी को माफ करने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने उन्हें गाली दी थी, उन्हें वह माफ करते हैं। इसके बाद आरोपी लड़की की मां ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। जानकारी के लिए बता दें कि गाली देने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिन्हें मिली NTA में सुधार की जिम्मेदारी?

क्या बोली लड़की की मां?

लड़की की मां ने कहा, 'मैं इंस्टाग्राम नहीं चलाती हूं। इस मामले को लेकर मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई लोग कह रहे थे कि जिन लोगों ने गाली दी थी, उनके मां-बाप को मर जाना चाहिए। ये 10 से 20 साल के बच्चे हैं, जो आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।' जानकारी के लिए बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गाली देने को लेकर माफी भी मांगी थी।

 

इसके बाद लड़की की मां ने अपील की कि इंस्टाग्राम देखने पर कम उम्र के बच्चों पर कुछ सीमाएं लगाई जाएं। इन बच्चों को सिर्फ पढ़ने दिया जाए। विरोध प्रदर्शन में कम उम्र के बच्चों को शामिल न होने दिया जाए। इन बच्चों को समाज की पूरी समझ नहीं होती और न ही इन्हें छोटे-बड़े का सम्मान करना आता है।

 

यह भी पढ़ें: कारगिल की बहादुर बेटियां, जिन्होंने जंग के मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए

PM को दिया भावुक संदेश?

 

जब प्रधानमंत्री मोदी ने गाली देने वाले युवकों को माफ किया, तो लड़की की मां ने कहा, 'प्रधानमंत्री राजा हैं। उन्होंने उन युवकों को माफ किया जिन्होंने उन्हें अपशब्द बोले थे। उन्होंने अपनी महानता दिखाते हुए देश की बेटी को माफ किया। मैं उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद करती हूं। आज मेरी बेटी का जन्मदिन है, इसलिए उसके जन्मदिन पर मैं पीएम मोदी से कह रही हूं कि वह मेरी बेटी को गोद ले लें, जिससे उसकी जिंदगी संवर जाएगी।'

Related Topic:#National News

और पढ़ें