logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गांवों में आगजनी, दर्जनों घर राख, मणिपुर में फिर क्यों टकराए नगा और कुकी?

मणिपुर में कुछ हफ्तों के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। एक कुकी गांव में आगजनी हुई है। अब क्यों हंगामा बरपा है, पढ़ें रिपोर्ट।

Manipur Violence PTI

मणिपुर 3 मई 2023 से ही अशांत है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मणिपुर के कामजोंग जिले में बुधवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। नगा-कुकी बाहुल फेमोल गांव में आगजनी हुई है। कुकी समुदाय का एक खाली घर पड़ा था, जहां कुछ अनजान लोगों ने आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग इस कदर फैली कि 15 घर जलकर राख हो गए। गांव में अब सिर्फ चर्च बचा है।

 

फेमोल गांव, मैतेई और कुकी हिंसा से प्रभावित गांव रहा है। 3 मई 2023 को हिंसा भड़कने के बाद शुरुआती दिनों में ही यहां से लोग विस्थापित हो गए थे और आइशी गांव में सरकारी कैंप में रहने आ गए थे। यह जगह हिंसा प्रभावित जगहों में शुमार है। 

यह भी पढ़ें: 6 नगा लोगों की हत्या के बाद कुकी संगठन ने मांगी मांफी, कब थमेगी मणिपुर की आग?

फेमोल गांव में हुआ क्या था?

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई है। आग किसने लगाई है, यह पता नहीं चल सका। देखते ही देखते 15 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए हैं। फेमोल गांव भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित है। गांव के निवासी पहले ही सुरक्षित जगह पर चले गए थे और आइशी गांव में बसे हुए हैं। यहीं असम राइफल्स का कैंप है। 

हंगामा क्यों भड़का?

फेमोल गांव में जैसे ही आग लगी, नाराज लोगों ने पास के तांगखुल नगा गांव शांगखालोक में आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी क्षति होने से बचा लिया। हालांकि, कुछ छोटे-छोटे घर पूरी तरह जल गए और कई अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें: बम, बंदूक और ब्लॉकेड से कितना आगे निकल पाया नॉर्थ ईस्ट? पूरी कहानी

अब क्यों बरपा है हंगामा?

13 मई को हुए हमलों के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव अपने चरम पर है। 13 मई को कुछ हमले हुए थे, जिनमें 3 चर्च प्रशासन से जुड़े लोग मारे गए थे, वहीं एक नगा आदिवासी की मौत हो गई थी। हमलों में तीन चर्च नेता और एक नगा समुदाय से जुड़े शख्स की मौत हुई है।

नगा और कुकी क्यों टकराए हैं?

6 नगा नागरिकों की लाशें बरामद होने के बाद नगा संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने फेमोल गांव जलाए जाने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला तांगखुल नेतृत्व वाले नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक-मुइवाह) (NSCN-IM) और म्यांमार से सक्रिय शन्नी नेशनलिटीज आर्मी (SNA) की ओर से किया गया है।

 

नगा समुदाय के लोगों ने भी कुकी विद्रोहियों पर नगा गांवों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें