logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुस्लिमों में चचेरी बहन से शादी अच्छी मानते हैं', वायरल हुआ राम गोपाल का बयान

UCC के बारे में अपनी बात रखते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मुस्लिमों में चचेरी बहन से शादी को अच्छा मानते हैं लेकिन हिंदुओं में ऐसा सोच भी नहीं सकते। 

ram gopal yadav

राम गोपाल यादव, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर इन दिनों एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने सोमवार को इटावा में कहा कि उत्तराखंड में तो UCC में लागू है, वहां क्या हासिल हो गया? इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए राम गोपाल यादव ने शादियों का उदाहरण दिया। अब उनका यही वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह कह रहे हैं कि मुस्लिमों में चचेरी बहन से शादी को बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन हिंदुओं में ऐसा नहीं होता है। इसी पर उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर ऐसे में UCC कैसे लागू हो जाएगा? उन्होंने कहा कि परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं को किसी भी कानून से दबाया नहीं जा सकता है।

 

राम गोपाल यादव का यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एलान के बाद शुरू हुई सुगबुगाहट के बाद आया है। हाल ही में अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) शासित 21 राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा। इसी के बाद पूरे देश में इस पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है क्योंकि अभी कुछ राज्यों में ही UCC लागू है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में UCC पर घमासान, RJD का नीतीश कुमार को ऑफर, BJP छोड़कर साथ आने की अपील

क्या बोले राम गोपाल यादव?

UCC पर बयान देते हुए राम गोपाल यादव ने कहा, 'उत्तराखंड में लागू कर तो चुके हैं, वहां कौनसा पहाड़ तोड़ लिया? कुछ मिला? कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं कर सकते। सारे धर्मों और एक धर्म के अंदर विभिन्न समाजों के अपने तौर-तरीकों होते हैं, ब्याह शादियों के। सब एक से तो होते नहीं हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुसलमानों में चचेरी बहन से शादी करने को बहुत अच्छा मानते हैं लेकिन हिंदुओं में इसको कोई सोच भी नहीं सकता। क्या UCC लागू हो जाए? मैंने 4 साल पहले हाउस में पूछा था कि क्या इस तरह की जबरबदस्ती आप थोप सकते हो किसी के ऊपर? परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं को किसी भी कानून के तहत दबाया नहीं जा सकता है। ब्रिटेन का तो पूरा संविधान ही परंपराओं पर आधारित है। जो परंपराएं चली आ रही हैं, इसको आप कानून के जरिए नहीं बदल सकती हैं। व्यवस्था नहीं बदल सकती है, वोट के लिए आप कुछ भी करें।' 

 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश को CM बनाएंगे', BJP छोड़ सपा में आने पर क्या बोले पूर्व मंत्री राम आसरे?

 

इसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज यूपी में निष्पक्ष चुनाव हो जाएं तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के चुनाव से पहले बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों में UCC लागू किया जाएगा।

 

 

Related Topic:#UCC#Samajwadi Party

और पढ़ें