logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन को MEA ने दिया करारा जवाब

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 जगहों के आधिकारिक नाम जारी करने पर चीन की आपत्ति खारिज कर दी। MEA ने कहा कि अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है, इसे कोई नहीं बदल सकता।

MEA Spokesperson Randhir Jaiswal reply China on Arunachal Pradesh new map

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 जगहों और भौगोलिक क्षेत्रों के आधिकारिक नाम जारी करने पर चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को साफ कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा कि इस सच्चाई को कोई भी बयान या दावा बदल नहीं सकता।

 

चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दिए बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। यह एक ऐसी सच्चाई है, जो खुद साफ है। साथ ही मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि इस निर्विवाद सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता।'

 

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका मिलकर करेंगे 'मून बेस' प्रोजेक्ट पर काम, NASA ने मांगा ISRO का साथ

नक्शे पर दर्ज किए गए 27 आधिकारिक नाम

भारत ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित 27 स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के आधिकारिक नाम जारी किए। अधिकारियों के मुताबिक, भारत का यह कदम चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों के नाम बदलने की कोशिशों का जवाब है। इन 27 जगहों में सीमावर्ती गांव लोंगजू भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, चीन 1959 से इस गांव पर नियंत्रण रखता है, जबकि भारत इसे अपनी सीमा के भीतर मानता है। इन स्थानों को आधिकारिक नक्शे में शामिल करने का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों पर भारत की संप्रभुता और कानूनी दावेदारी को स्पष्ट करना है।

 

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली और पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में क्या लिखा?

चीन ने भारत के कदम को बताया था अवैध और अमान्य

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को भारत के कदम की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि चीन भारत की ओर से बनाए गए अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता। चीन ने दावा किया कि भारत द्वारा चीन की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले नामों की जगह नए आधिकारिक नाम देना अवैध और अमान्य है। आपको बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान कहता है और इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है। भारत पहले भी चीन के इस दावे को खारिज करता रहा है।


और पढ़ें