logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'E20 पेट्रोल की वजह से नहीं कम हुई माइलेज', सौरव जोशी के दावे पर कंपनी की सफाई

यूट्यूबर सौरव जोशी ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी मर्सिडीज का माइलेज तेजी से घट गया है। इसको लेकर अब कंपनी ने एक बयान जारी किया है।

Sourav Joshi Mercedes mileage decrease E20 petrol

यूट्यूबर सौरव जोशी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर बवाल हो रहा है और लोग E20 पेट्रोल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। E20 पेट्रोल को लेकर जारी यह बहस अब तेज हो गई है। पॉपुलर यूट्यूबर सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल को लेकर दावा किया था कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी मर्सिडीज कार का माइलेज तेजी से गिर गया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और इसके बाद अब मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस दावे को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। 
 
कुछ दिन पहले अपने व्लॉग में सौरव जोशी ने बताया था कि उनकी मर्सिडीज-बेंज GLC 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती थी लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद यह पहले करीब 9 किलोमीटर प्रति लीटर और बाद में लगभग 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया। सौरव ने इस गिरावट के लिए स्थानीय पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले ईंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'ये सब इथेनॉल की वजह से हुआ है।'उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि कहीं एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से उनकी कार के इंजन को नुकसान न हो जाए।

 

यह भी पढ़ें: फैसल खान चाहते हैं रद्द हो FIR, पुलिस कर रही विरोध, कहां फंसा है मामला?

 

कंपनी ने क्या जवाब दिया?

सौरव जोशी के दावे के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक कस्टमर एडवाइजरी जारी की है।  कंपनी ने साफ कहा कि भारत में बिकने वाली उसकी सभी BS-VI पेट्रोल कारों में E20 पेट्रोल इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि E20 पेट्रोल  के इस्तेमाल से गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होगा और इंजन पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि अगर किसी ग्राहक को तकनीकी समस्या आती है तो वह कंपनी के सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकता है। 

 

क्या E20 के कारण कम हुआ माइलेज?

कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि किसी गाड़ी का माइलेज अचानक इतना कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। केवल डैशबोर्ड पर दिख रहे माइलेज के आधार पर E20 पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं माना जा सकता। गाड़ी में कुछ और दिक्कत भी हो सकती है और इसकी तकनीकी जांच, इंजन डायग्नोस्टिक और सर्विस के बाद ही कारणों का पता चलेगा। 

सौरव जोशी ने दी सफाई?

Mercedes-Benz के बयान के बाद सौरव जोशी ने भी सफाई दी। उन्होंने बताया कि कार की जांच सर्विस सेंटर में कराई गई, जहां इंजन से जुड़ी दिक्कत सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य E20 पेट्रोल के बारे में गलत जानकारी फैलाना नहीं था और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। 

 

यह भी पढ़ें: 3 साल की बच्ची के साथ रेप, पंचायत ने जुर्माना लगाया और उसी से की दारू पार्टी

E20 पेट्रोल पर बहस जारी

E20 पेट्रोल ऐसा ईंधन है जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार देश में कच्चे तेल के आयात को कम करने, किसानों से एथेनॉल की खरीद बढ़ाने और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से E20 प्रोग्राम को बढ़ावा दे रही है। इसी नीति के तहत देश के कई हिस्सों में E20 पेट्रोल की सप्लाई शुरू की गई है। हालांकि, इसको लेकर देशभर में कई लोग विरोध भी कर रहे हैं और इससे माइलेज कम होने और गाड़ी खराब होने का दावा कर रहे हैं। 


और पढ़ें