logo

ट्रेंडिंग:

युद्ध के बीच अरब देशों से भारत आने लगी फ्लाइट्स, कहां-कहां से लौट रहे लोग?

मिडल ईस्ट संकट के बीच एयरस्पेश बंद होने के कारण रद्द हुई उड़ानों में से कुछ अब शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को दुबई से भारत के लिए कुछ फ्लाइट्स रवाना हुई।

Passengers Reached at Delhi Airport

दुबई से दिल्ली पहुंचे लोग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसके बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा। मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण हवाई सेवाएं ठप्प हैं और लाखों यात्री फंसे हुए हैं। इस बीच अब यूएई से भारतीयों के लिए राहत की खबर सामने आई है। यूएई के दुबई और अबू धाबी से कुछ उड़ाने सोमवार को फिर से शुरू हो गई हैं। इन उड़ानों में कुछ उड़ाने भारत के लिए भी हैं। इससे अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए वापस आना आसान हो जाएगा। कई दिनों की रुकावट के बाद अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो गई हैं। 

 

सोमवार को दुबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान भारत लौटे लोग भावुक नजर आए। इसके अलावा सोमवार रात दुबई से बेंगलुरु के लिए भी एक फ्लाइट दुबई एयरपोर्ट से रवाना हुई। दुबई एयरपोर्ट ने बताया कि सोमवार 2 मार्च की रात से कुछ हद तक ऑपरेशन फिर से शुरू होंगे, जिसमें दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल -अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) की कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने की इजाजत दी गई है। हालांकि, यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक एयरलाइन कंफर्म ना कर दे तब तक एयरपोर्ट पर ना जाएं। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं बोर नहीं होने वाला, ईरान की मिसाइलें खत्म करके ही...', ट्रंप ने बताया प्लान

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपनों से मिले लोग

भारत से भी शुरू होंगी उड़ानें

इस बीच डीजीसीए ने भी भारतीय एयरलाइंस को ओमान और सऊदी अरब जैसे खुले हवाई क्षेत्रों में फिर से उड़ाने शुरू करने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को एयर इंडिया ग्रुप और इंडिगो ने फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय लगातार उड़ाने शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, फ्लाइट्स चलेंगी या नहीं यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि इस क्षेत्र में हालात कैसे रहते हैं। 

 

 

आज 3 मार्च को एयर इंडिया एक्पप्रेस मसक्ट और कोचि, दिल्ली, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुतिरापल्ली के बीच उड़ाने फिर से शुरू करेगी। एयर इंडिया ने अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन के लिए उड़ानें पहले ही फिर से शुरू कर दी हैं। एमिरेट्स ने कहा कि वह पहले से ही बुकिंग करा चुके ग्राहकों को प्राथमिकता दे रहा है। अगर एमिरेट्स के साथ आपने पहले बुक किया था लेकिन आपकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी तो अब अगर ऐसे यात्री फिर से टिकट बुक करते हैं तो एयरलाइन उन्हें प्राथमिकता देगी। एमिरेट्स ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट चलाई। 

जेद्दा से भारत के लिए चलेंगे 10 विमान

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया कि इंडिगो मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी। इन उड़ानों से फंसे हुए भारतीयों को स्वेदश लौटने में आसानी होगी। इंडिगो भारतीय दूतावास के जेद्दा कांसुलेट जनरल के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये उड़ानें हवाई क्षेत्र की स्थिति और जरूरी मंजूरी पर निर्भर हैं। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन लगातार एयरलाइंस, एयरपोर्ट, विदेश मंत्रालय और विदेशी अधिकारियों से संपर्क में है। एयरलाइंस को इस आपात स्थिति में यात्रियों की मदद करने, रिफंड, रीशेड्यूलिंग की साफ जानकारी देने और सात करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही फंसे हुए यात्रियों के लिए होटल खाना और अन्य मदद करने की कोशिश की जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: मार्च की शुरुआत में ही हुई गर्मी की एंट्री, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ा तापमान

कतर में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी

 

इस बीच कतर की राजधानी दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कतर में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने लिखा, 'भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों की ओर से जारी गाइडलाइंस को फॉलो करें। केवल वेरिफाइड और ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें। कतर के प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने और सुरक्षित बंद जगहों पर रहने के लिए कहा है। भारतीय समुदाय के सभी लोगों से अनुरोध है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।' भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालने करने के लिए कहा है। 

 

कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि की है कि एयरस्पेस बंद है। इसलिए, हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। जब प्रशासन एयरस्पेश फिर से सुरक्षित रूप से खोलने की घोषणा करेगा उसके बाद ही ऑपेरशन फिर से शुरू होंगे। इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट पर ना जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से बात करें। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap