कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप जाएगा' वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सभी भारत-विरोधी ताकतों आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है, लेकिन मोदी कहीं नहीं जाएगा।'
एक दिन पहले ही रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान हंगामा मच गया था। खरगे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
और संघ की नीतियों की आलोचना करने में जुटे थे। इसी दौरान एक शख्स कहता है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, 'मोदी का बाप भी जाएगा।'
यह भी पढ़ें: पति के साथ होटल पहुंची महिला, 5 सेकंड में मौत; खौफनाक वीडियो आया सामने
खरगे के बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता शख्स के साथ धक्का-मुक्की करते हैं। बाद में व्यक्ति ने बताया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता है। उसके साथ मारपीट की गई। उधर, बीजेपी ने खरगे के बयान के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन
दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने राजाजी मार्ग पर मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि आवास की तरफ बढ़ते ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खरगे और
राहुल गांधी
से माफी की मांग की।
बिहार में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से डाक बंगला चौराहा तक जन आक्रोश मार्च। खरगे का पुतला फूंका। लखनऊ में बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वाराणसी में भी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: कपड़े उतरवाए, नंगा परेड कराया, पीटा भी, कोलकाता में 'किस' करने पर मिली सजा
कर्नाटक में हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता
जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, पुंछ, उधमपुर, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़ और रियासी जिलों में बीजेपी ने रोष हाजिर किया। कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री तापस रॉय की अगुवाई में रोष मार्च निकाला। बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे।
पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सी. नारायणस्वामी, अश्वथ नारायण, सीपी राममूर्ति और एमएलसी एन रविकुमार समेत कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया। बीजेपी ने झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की।