logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति के साथ होटल पहुंची महिला, 5 सेकंड मे मौत; खौफनाक वीडियो आया सामने

यूपी के झांसी में चार महीने की नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है। महिला अचेत होकर गिर पड़ी। पति उसे उठाकर अंदर ले जाता है।

Jhansi News

वीडियो से ली गई तस्वीर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चार महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना 24 अक्टूबर की शाम की है। महिला अपने पति नीलेश के साथ होटल में ठहरी थी। महिला के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान मुस्कान सिमौलिया (28) के रूप में हुई है। घटना झांसी के ऋषभ होटल की है।

 

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल है। इसमें महिला का पति और एक होटल स्टाफ कमरे ((रूम नंबर 212) के अंदर जाते दिख रहे हैं। पीछे-पीछे महिला भी कमरे में प्रवेश करती है। महज 5 सेकंड बाद ही महिला कमरे की दहलीज पर ही अचेत होकर गिर पड़ती है। वीडियो में यह नहीं दिख रहा है कि कमरे के अंदर महिला के साथ क्या हुआ? पति उसे उठाकर अंदर ले जाता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: नौकरी पक्की कराने के लिए पैदल मार्च, रोकती रही पुलिस; आगे बढ़ते रहे टीचर

 

महिला के पिता रामजी लाल आहिरवार ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 29 जून को विदिशा के रहने वाले नीलेश से बेटी का ब्याह किया था। बाद में बेटी ने बताया कि नीलेश पहले से ही विवाहित था। उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है। पिता का आरोप है कि दामाद ने बेटी का सिर दीवार से लड़ाया। चोट आने से उसकी मौत हुई है।  उनका आरोप है कि नीलेश मौसी से मिलाने के बहाने बेटी को ले गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मौसी के यहां जाने के बजाय होटल क्यों गया?

अस्पताल में मृत मिली महिला: पुलिस

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस से थाना सीपरी बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में एक महिला मृत अवस्था में लाई गई। सूचना के आधार पर थाना सीपरी बाजार पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। वहां महिला मृत अवस्था में मिली। पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि चेकआउट के दौरान कमरे की दहलीज पर अचानक उसकी पत्नी के गिरने से तबीयत बिगड़ गई। उसे होटल स्टाफ की मदद से अस्पताल लाया गया। 

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत रखने से पहले जानें सारे नियम, वरना व्रत रह जाएगा अधूरा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल के निरीक्षण व होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें महिला का पति और होटल स्टाफ के साथ कमरे की तरफ जाना और अचानक खड़े-खड़े गिरना साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मौत की असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें