logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोजतबा बोले- खून का बदला जरूर लेंगे, ट्रंप ने कहा- 1000 मिसाइल तैयार हैं

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। उनका कहना है कि चाहे मैं रहूं या नहीं रहूं, लेकिन यह काम किया जाएगा।

Supreme Leader Mojtaba Khamenei

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद अपना पहला संदेश जारी किया। मोजतबा ने अपने संदेश में पिता की हत्या का बदला लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि खून का बदला लेना हमारे राष्ट्र की इच्छा है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ताजा धमकी में कहा कि ईरान को टारगेट करने वाली 1000 मिसाइलें तैयार हैं। अगर ईरान हत्या का प्रयास करता है तो तेहरान पर हजारों मिसाइलों से हमला किया जाएगा।

 

मोजतबा ने कहा कि पिता अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए अन्य लोगों की हत्या का बदला लिया जाएगा। शनिवार के जारी संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा, 'हम आपके पवित्र खून और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों की हत्या का बदला उन अपराधी और कलंकित हत्यारों से लेने का संकल्प लेते हैं। यह बदला हमारे राष्ट्र की मांग है। यह अवश्य ही लिया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: तुर्की से सऊदी तक, इजरायल एफ-35 बेचने का विरोध क्यों करता है?

 

जल्द मिशन को पूरा किया जाएगा: मोजतबा


मोजतबा ने आगे कहा, 'हत्याओं के जिम्मेदार लोग अपने बिस्तर पर शांतिपूर्ण मौत की उम्मीद को कब्र में ले जाएंगे। चाहे हम यहां हों या न हों, यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। जल्द ही दुनिया भर में स्वतंत्रता चाहने वालों में से हर व्यक्ति इस दिव्य मिशन के एक हिस्से को पूरा करेगा।'

 

हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला उन अपराधी और कलंकित हत्यारों से लेने का संकल्प लेते हैं।  - मोजतबा खामेनेई

 

अमेरिका हमले में गई थी जान


मोजतबा खामेनेई ने यह संदेश अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी किया है। संदेश नौ जुलाई का है। हालांकि इसे शनिवार यानी 11 जुलाई को जारी किया गया। 9 जुलाई को ही अली खामेनेई को उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। बता दें कि 28 फरवरी की तड़के अमेरिका हमले में अली खामेनेई, उनकी पोती, बहू और पत्नी की जान गई थी।

 

यह भी पढ़ें: कतर से ईरान तक बात, शहबाज शरीफ शांति के लिए डोनाल्ड ट्रंप को मना पाएंगे?

दोबारा युद्ध छिड़ने का खतरा

मौजूदा तनाव को देखते हुए अमेरिका और ईरान के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान को शनिवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सार्वजनिक तौर पर खोलने का ऐलान करने की समय सीमा दी है। माना जा रहा है कि अगर ईरान इसका पालन नहीं करता है तो अमेरिका बड़े हमलों को अंजाम दे सकता है। हाल ही में इजरायल की खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। मोजतबा खामेनेई के ताजा संदेश से भी यह स्पष्ट होता है कि ईरान बदला लेने की तैयारी में है। 

एक साल तक हमला करेंगे: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, '1,000 मिसाइलें तैयार और ईरान की ओर लक्षित हैं। अगर ईरानी सरकार मेरी हत्या करने या हत्या का प्रयास करने की अपनी धमकी पर अमल करती है तो तुरंत हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अमेरिकी सेना एक साल तक या इससे भी आगे ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह से नष्ट करने को तैयार रहेगी।'


और पढ़ें