logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टोबैको कैपिटल बना मिजोरम! 73% पुरुष, 61% महिलाएं तंबाकू की चपेट में

तंबाकू के सेवन के मामले में मिजोरम देश में सबसे आगे है। यह बात नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) की नई रिपोर्ट में सामने आई है, जिसके अनुसार 61% महिलाएं और 73% पुरुष तंबाकू के सेवन की चपेट हैं।

representative image of tobacco use and alcohol consumption

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में लोगों की सेहत और लाइफस्टाइल को लेकर केंद्र सरकार के नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) की नई रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से एक है तंबाकू और शराब के सेवन को लेकर रिपोर्ट। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों में तंबाकू और शराब के सेवन के मामले में पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम का डेटा चौंकाने वाला है। यहां तंबाकू का इस्तेमाल बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मिजोरम में 73.6 फीसदी पुरुष और 61 फीसदी महिलाएं किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रही हैं। यह आंकड़ा देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है, जिससे साफ है कि राज्य में तंबाकू की लत एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है।

 

राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों पर नजर डालें तो तंबाकू और शराब के सेवन में पुरुषों और महिलाओं के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। देश में करीब 36.3% पुरुष तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा सिर्फ 8.4% है। शराब पीने वालों की बात करें तो लगभग 18.9% पुरुष शराब का सेवन करते हैं, जबकि महिलाओं में यह संख्या महज 1.1% है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, 5 से 6 लोग फंसे: बचाव अभियान जारी

 

रिपोर्ट की एक और अहम बात यह है कि शहरों के मुकाबले गांवों में नशे की लत ज्यादा देखने को मिलती है। ग्रामीण भारत में 41.1% पुरुष तंबाकू खाते या पीते हैं, जबकि शहरी इलाकों में यह आंकड़ा घटकर 26.2% रह जाता है। यानी गांवों में तंबाकू का सेवन शहरों की तुलना में कहीं ज्यादा आम है।

तंबाकू का कम सेवन करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति

देश में वयस्कों के बीच तंबाकू सेवन को लेकर अलग-अलग राज्यों में काफी फर्क देखने को मिलता है। अगर पुरुषों की बात करें तो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सबसे कम तंबाकू सेवन होता है, जहां सिर्फ 11.4% पुरुष ही इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद पंजाब (13.9%), चंडीगढ़ (15.1%), केरल (15.9%) और गोवा (17.1%) का नंबर आता है। इन जगहों पर पुरुषों में तंबाकू का इस्तेमाल देश के औसत के मुकाबले काफी कम और काबू में है।

 

यह भी पढ़ें: CUET UG 2026 परीक्षा में देरी, TCS को जारी करना पड़ा स्पष्टीकरण; कहा क्या?

 

वहीं महिलाओं में तंबाकू सेवन की बात करें तो पंजाब और चंडीगढ़ सबसे नीचे हैं, जहां सिर्फ 0.5% महिलाएं ही तंबाकू का सेवन करती हैं। इसके बाद दिल्ली (1.7%), हिमाचल प्रदेश (1.9%) और हरियाणा (2.2%) का स्थान आता है।

शराब का कम सेवन करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति

देश में वयस्कों के बीच शराब पीने की आदतों को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें राज्यों के बीच काफी अंतर देखा जाता है। पुरुषों की बात करें तो गुजरात में शराब का सेवन सबसे कम है। यहां सिर्फ 5.2% पुरुष ही शराब पीते हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर (7.3%), महाराष्ट्र (12.2%), कर्नाटक (15.6%) और दिल्ली (16.1%) का स्थान आता है।

 

यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में CBSE का OSM सिस्टम, छात्र ने गिनाई टेंडर से जुड़ी खामियां

 

महिलाओं की बात करें तो हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या सबसे कम है, जो सिर्फ 0.2% है। इसके बाद गुजरात और केरल का स्थान आता है, जहां यह आंकड़ा 0.3% है।

Related Topic:#National News#NFHS

और पढ़ें