logo

ट्रेंडिंग:

फुटबॉल खेल रहे मेघालय के सांसद की मौत, नेताओं ने जताया दुख

मेघालय की राजधानी शिलांग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगको की फुलबॉल खलते हुए दर्दनाक मौत हो गई है।

Ricky AJ Syngkon

रिकी एंड्रयू सिंगको। Photo Credit- Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मेघालय की राजधानी शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे सिंगको की फुलबॉल खलते हुए दर्दनाक मौत हो गई है। एंड्रयू जे सिंगकोन गुरुवार यानि 19 फरवरी को मावलाई मावियोंग में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान फुलबॉल खेलते समय गिरने से मौत हो गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, 54 साल के सिंगको एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच में खेल रहे थे, तभी अचानक से वह मैदान पर गिर पड़े। मैदान पर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। उन्हें फौरन मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कोई डॉक्टर नहीं मिला, इस वजह से उन्हें इलाज के लिए तुरंत जियाव के डॉ. एच गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'AI सब कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक ठीक नहीं कर सकता', बोले ऋषि सुनक

कई नेताओं ने जताया दुख

हालांकि, इलाज मिलने के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। सांसद की मौत की खबर सुनते ही VPP के अध्यक्ष अर्देंट एम. बसायावमोइट हॉस्पिटल पहुंचे। एंड्रयू जे सिंगको की अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। राज्य के कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है। 

सीएम संगना ने बताया समर्पित जन प्रतिनिधि

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने हैरानी जताते हुए सांसद सिंगको को एक समर्पित जन प्रतिनिधि बताया। शिलांग के सांसद सिंगको खासी-जैंतिया हिल्स में अपने सक्रिय सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2024 का चुनाव अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस सांसद विंसेंट एच पाला को 3.7 लाख वोटों से हराया था।

Related Topic:#Meghalaya

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap