logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किस्मत से बचे टाइगर श्रॉफ, सामने आया फायरिंग का खौफनाक वीडियो

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें दो बदमाश बेखौफ अंदाज में फायरिंग करते और एक शख्स बाइक में खड़े दिखा।

Tiger Shroff Firing

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मायानगरी मुंबई में शनिवार शाम को फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर फायरिंग से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें बाइक सवार दो हमलावर उनकी बीएमडब्ल्यू कार के सामने खड़े हैं। सड़क के दोनों तरफ फैंस की भीड़ है। कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर टाइगर श्रॉफ बैठे हैं। जैसे ही उनकी कार थोड़ा सा आगे बढ़ती है, वैसे ही बाइक सवार बदमाश उन पर फायरिंग कर देते हैं।

 

यह फायरिंग गाड़ी के ठीक सामने से टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अभिनेता की जान किस्मत से बची है, जबकि आरोपी ने करीब चार राउंड फायरिंग की।

 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और एक अन्य घायल; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

 

एक शख्स कार के पास ही टाइगर श्रॉफ साइड खड़ा है। वह भी गोली चलाने का प्रयास करता है, लेकिन उसके असलहे से फायरिंग नहीं होती है। अगर उसके हाथ से फायरिंग हो जाती तो मामला गंभीर हो सकता था। एक शख्स सड़क पर बाइक लेकर खड़ा था। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उसी बाइक से भाग निकले। फायरिंग के बीच टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर भी कार से उतरकर अपनी जान बचाते दिखा।

 

 

टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित

घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में स्थित पुष्पा पार्क के पास की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए 15 टीमों को गठन किया गया। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएम फडणवीस ने की टाइगर से फोन पर बात

फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से बातचीत की। सीएम ने पुलिस आयुक्त से घटना के संबंध में जानकारी मांगी। इसके अलावा मामले में सख्त कार्रवाई करने, बदमाशों को जल्द पकड़ने और जांच में तेजी लाने का आदेश दिया।

 

सीएम फडणवीस ने अभिनेता से कहा कि हम सब आपके साथ हैं। जल्द ही आरोपियों को खोज निकाला जाएगा। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। 


और पढ़ें