logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ओसामा और ओवैसी में अंतर नहीं, AIMIM आतंकी संगठन', नितेश राणे के बयान पर हंगामा

नितेश राणे पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने AIMIM पर PFI की तरह बैन लगाने की मांग की है।

Nitesh Rane

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता नितेश राणे। Photo Credit: NiteshRane/FB

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तुलना कुख्यात आंतकी ओसामा बिन लादेन से की है। उन्होंने AIMIM को आतंकी संगठन बताया है। 

नितेश राणे ने AIMIM को आतंकी संगठन बताते हुए कहा कि अलकायदा की तरह यह संगठन काम करता है। उन्हें भारतीय जनता चुनती है लेकिन वह ऐसा कौन सा काम करते हैं, जो देशहित में हों। नितेश राणे का कहना है कि पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की तरह, AIMIM को भी बैन कर देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: नितेश राणे का विवादित बयान, सलमान खान को बताया उद्धव ठाकरे से 'ज्यादा हिंदू'

नितेश राणे, कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र:-
AIMIM एक आतंकवादी संगठन है। ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कुछ फर्क नहीं है। जो काम ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के माध्यम से करता था, वही अब असदुद्दीन ओवैसी AIMIM के माध्यम से कर रहा है।

'PFI की तरह बैन होना चाहिए AIMIM'

नितेश राणे ने शनिवार को AIMIM की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'उनका ऐसा कौन सा बड़ा काम है, जो उन्होंने चुनकर आने के बाद किया है? उनके घोषणा पत्र में एक ही चीज लिखी है कि हम जिहाद करेंगे। जैसे हमने PFI को बैन किया है, उसी तरह AIMIM को भी बैन कर देना चाहिए।

 

 

क्यों नितेश राणे ने यह बात कही है?

महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) में धर्मांतरण के लिए जोर देने और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की मुख्य आरोपी निदा खान पकड़ी गई है। निदा खान की गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा है कि वह मुसलमान है, इसलिए निशाना बनाया जा रहा है। नितेश राणे इसी मुद्दे पर बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'दोनों ने जिहादियों से सुपारी ली है...', राज और उद्धव ठाकरे पर भड़के नितेश राणे

'आतंकी संगठन है, चुनाव लड़ने का हक छीनना चाहिए'

यह सवाल जब नितेश राणे से हुआ तो उन्होंने कहा, 'अशोक खरात भी हिंदू था, कौन सा हिंदू उसके लिए खड़ा हुआ है। हमारे हिंदू धर्मों को इसलिए बड़ा मानते हैं खरात जैसे व्यक्ति ने, जिसने हिंदुओं को बदनाम किया, हिंदू माता-बहनों की जिदंगी खराब की, उसका किसी हिंदू ने समर्थन नहीं किया। हर किसी की यही मांग है कि उसे फांसी पर चढ़ा दो। निदा खान के बारे में ये लोग बोलने की हिम्मत नहीं करते। इसी को इस्लाम कहते हैं। AIMIM आतंकी संगठन है, इसे बैन करना चाहिए।' नितेश राणे ने कहा कि यह संगठन, आतंकी संगठन है, इसलिए चुनाव लड़ने का हक नहीं देना चाहिए। 


और पढ़ें