logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट, इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से कमर्शियल फ्लाइटों का संचालन शुरू करेगा। पहले उड़ान इंडिगो की फ्लाइट भरेगी। इसके बाद अकासा एयर अपनी फ्लाइट का संचालन करेगी।

Noida Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। (Photo Credit- PTI)

शेयर करें

google_follow_us

यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से ऑपरेशनल हो जाएगा। शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ऐलान किया कि 15 जून से कमर्शियल फ्लाइटों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइंस व कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया द्वार खुलेगा। बता दें कि इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव काफी हद तक कम होगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'BJP जीती तो बड़ा शरणार्थी संकट पैदा होगा', बांग्लादेशी सांसद का वीडियो वायरल

कमर्शियल सेवाओं के लिए एयरपोर्ट बिल्कुल तैयार

नोएडा एयरपोर्ट ने एक पत्र में बताया कि फ्लाइट का संचालन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) की मंजूरी मिलने के बाद किया जा रहा है। एयरपोर्ट ने आगे कहा कि यह मंजूरी इस बात की पुष्टि है कि कमर्शियल सेवाओं के शुरू होने से पहले एयरपोर्ट का सिक्योरिटी ढांचा, सिस्टम और ऑपरेटिंग प्रक्रियाएं सभी जरूरी नियमों के मुताबिक पूरी तरह से तैयार हैं।

अभी जारी नहीं की गई फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो पहली फ्लाइट का संचालन करेगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी फ्लाइट का संचालन करेंगी। एयरपोर्ट ने आगे बताया कि फ्लाइट शेड्यूल समेत अन्य यात्री सेवाओं की जानकारी सही समय पर शेयर की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, कब तक ऐसा चलेगा?

आरामदायक और आसान होगी यात्रा

पत्र में लिखा गया कि इस एयरपोर्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यात्रियों को एक आरामदायक और आसान यात्रा का अनुभव दे। साथ ही एयरलाइंस को भी भरोसेमंद और कम लागत वाले ऑपरेशन में मदद करे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आधुनिक टर्मिनल इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल ऑपरेशन और मजबूत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का एक बेहतरीन मेल है।


और पढ़ें