logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छाता और स्वेटर का मौसम एक साथ, अगले 7 दिन पड़ेंगे भारी, मौसम का हाल जानिए

उत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के साथ-साथ घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

Rainfall in Shimla

शिमला में बारिश, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश और कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सात दिनों में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से टकराएंगे, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। आज यानी 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

 

सिर्फ बारिश ही नहीं, अगले दो-तीन दिनों तक कोहरे का कहर भी जारी रहेगा। 5 फरवरी तक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में सुबह और रात के वक्त जीरो विजिबिलिटी जैसे हालात बन सकते हैं। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए कैसे? टल गया बड़ा हादसा

बर्फबारी और ओले गिरने की चेतावनी

पिछले कुछ घंटों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अगले कुछ दिनों का हाल

5 और 6 फरवरी: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी।

8 और 9 फरवरी: पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जिससे 9 फरवरी को मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फूड डिलीवरी एजेंटों ने बिजनेसमैन को हेलमेट से पीट-पीटकर मार डाला

 

अगले एक हफ्ते तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, यानी ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में पारा 2-3 डिग्री बढ़ सकता है लेकिन उसके तुरंत बाद फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें