logo

ट्रेंडिंग:

'ऑपरेशन सिंदूर' से घबराई PAK आर्मी, LoC पर आम लोगों को बना रही निशाना

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर पाकिस्तान की सेना LoC पर गोलीबारी कर रही है। पाकिस्तान की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है।

loc firing

पाकिस्तान की गोलाबारी लोगों के घरों पर हो रही है। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान घबरा गया है। इस घबराहट में आकर पाकिस्तान की सेना रात से ही LoC पर गोलीबारी कर रही है। बॉर्डर से सटे गांवों में मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है और 41 घायल हो गए हैं। 


पाकिस्तान की हर हरकत का भारतीय सेना जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने LoC पर सीजफायर तोड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को भी तबाह कर दिया है। 


पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ में हुआ है। मारे गए 9 लोग पुंछ के ही रहने वाले थे। गोलीबारी में 28 लोग घायल भी हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- 100KM अंदर तक वार, 9 टेरर कैंप तबाह; ऑपरेशन सिंदूर के 25 मिनट की कहानी


अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से हो रही भारी गोलीबारी से बॉर्डर से सटे गांव में रहने वाले डर गए हैं। कुछ लोग बंकरों में तो कुछ अपना घर छोड़कर किसी सुरक्षित जगह चले गए हैं। उन्होंने बताया कि LoC के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी तक गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी और मोर्टार की वजह से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। 

 


इस गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान बलविंदर कौर (33), मोहम्मद जैन खान (10), उनकी बड़ी बहन जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रंजीत सिंह (48), शकीला बी (40) और अमरजीत सिंह (47) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें-- भारत ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों लॉन्च किया? विदेश मंत्रालय ने वजह बताई


अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में 5 बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए जबकि राजौरी जिले में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई।

 


न्यूज एजेंसी PTI ने सेना से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है और उसकी कई चौकियां उड़ा दी हैं। अभी भी कई जगहों पर दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।

 

यह भी पढ़ें-- '10-15 मिसाइलें गिरी होंगी', भारत की एयरस्ट्राइक पर बोले पाकिस्तानी


पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी को देखते हुए प्रशासन ने बॉर्डर से सटे जम्मू के 5 जिलों में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap