logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बवाल के बाद धुआं-धुआं हुआ PoK, जाने को तैयार नहीं पाकिस्तानी पुलिस के अफसर

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कश्मीरी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी है।

Pakistan occupied Kashmir protest

PoK में प्रदर्शन करते लोग। Photo Credit- ANI

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में जमकर बवाल हो रहा है। यहां सड़कों पर हजारों की संख्या में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। मंगलवार को PoK के मीरपुर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान के विरोधी प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।

 

बाद में प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फराबाद में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़प हो गई। झड़प के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के भीमबर और कोटली इलाकों जैसे शहरों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और बंद जारी हैं।

PoK में जुल्म ढा रहा है पाकिस्तान

दरअसल, पड़ोसी देश पाक अधिकृत कश्मीर में कश्मीरियों पर जुल्म ढा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रहीं हैं, सेना को कश्मीरियों के उत्पीड़न की खुली छूट दी गई है। इसको लेकर सिर्फ PoK में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में भी कश्मीरी समुदायों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: iPhone की वजह से कम पैदा हो रहे बच्चे? हैरान कर देगी यह रिसर्च

लंदन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

लंदन में पाकिस्तान के हाई कमीशन के बाहर बड़ी संख्या में कश्मीरी पहुंचे और अपने आवाम के हक में आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि पाकिस्तान, 9 जून की हड़ताल से पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कहर ढा रहा है। इन लोगों ने रावलोकट में मारे गए गए लोगों की याद में फतिहा पढ़ा है। PoK के रावलकोट में पाकिस्तान की सेना पर हत्याएं करने का आरोप है। 

 

दरअसल, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कश्मीर में उनका नरसंहार किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया है कि पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हथियार और सशस्त्र लोग पोक में दाखिल हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।

पाकिस्तान, PoK में जुल्म क्यों ढा रहा है?

पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में हथियार भेज रहा है। हाल ही में स्थानीय युवाओं ने पाकिस्तान से आने वाले दो वाहनों को रोका, जिनमें हथियार भरे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये सशस्त्र समूह आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले कर सकते हैं और फिर दोष स्थानीय संगठनों पर डाल सकते हैं।

 

 

 

 

वहीं, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पाकिस्तान अपने सुरक्षा बलों को तुरंत वापस बुलाए ताकि PoK के लोग शांति से रह सकें। अगर सैन्य उपस्थिति कम नहीं हुई तो सुरक्षा स्थिति और बिगड़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: आ रहा है गॉडजिला अल नीनो, इतना शोर क्यों मचा है? वजहें समझिए

जवानों ने PoK में ड्यूटी करने से किया मना

इस बीच पाकिस्तान के सबसे बड़े अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक, PoK में प्रदर्शन को देखते हुए कैपिटल पुलिस के जवानों ने गिलगित-बाल्टिस्तान में ड्यूटी करने से मना कर दिया था। अपने जवानों के इस कदम पर कैपिटल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जवानों को नौकरी से निकाला

PoK में ड्यूटी करने से मना करने वालों में जवानों के साथ में अधिकारी भी शामिल हैं। कैपिटल पुलिस अधिकारियों को बड़ी सजा दे रही है। कई जवानों को नौकरी से निकाल दिया गया है।


और पढ़ें