logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चोर को मिथिला का पाग पहनाएंगे आप?' लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव भड़क गए

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव माथे पर प्लास्टर और हाथ में लाठी लेकर आज संसद पहुंचे। उन्होंने छात्रों पर हुए बल प्रयोग का विरोध करते हुए एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा से पहले यह सांकेतिक प्रदर्शन किया।

Pappu Yadav, Symbolic Protest

पप्पू यादव Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान मंगलवार 28 जुलाई को बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब वह संसद भवन पहुंचे तो उनके उनके माथे पर प्लास्टर और हाथ में लाठी थी। वह सिर पर 'जस्टिस' लिखी पट्टी बांधकर छात्रों के समर्थन में प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान को पाग पहनाकर उनका स्वागत किए जाने पर सवाल उठाए। पप्पू यादव ने पूछा कि क्या अब मिथिला का पाग चोर को पहनाया जाएगा? 

 

पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को लाठियों से पीटा जा रहा है। वही तरीका अपनाया जा रहा है जो कश्मीर में अपनाया जाता था। उन्होंने कहा यह स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से यह सवाल उठाया कि छात्रों की आवाज उठाने वालों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं तो छात्रों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर उठाए सवाल

सांसद पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिन पर पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या इतने सम्मानित प्रतीक वाली पगड़ी किसी भ्रष्ट व्यक्ति को पहनाई जाएगी? दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब धर्मेंद्र प्रधान 27 जुलाई 2026 को पहली बार संसद पहुंचे, तब बीजेपी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में उनका स्वागत किया। इसके साथ ही बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने उन्हें मिथिला का पारंपरिक पाग और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। पप्पू यादव ने इसी बात पर यह तंज कसा है।   

गोलीकांड पर भी उठाया सवाल

पप्पू यादव ने कहा कि पहली बार किसी आंदोलन में AK-47 से गोली चलाई गई। गोली हवा में नहीं चलाई गई, बल्कि निर्दोष युवाओं की छाती को छलनी किया गया। सरकार ने रिहाई का आदेश तो दे दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि गोली चलाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि किसके आदेश पर AK-47 से फायरिंग की गई।  

छात्रों पर बल प्रयोग का जिक्र

बीते कुछ दिनों से संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर बहस चल रही है। पिछले कई दिनों से संसद में NEET पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा चल रहा है। विपक्ष भी इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। विरोध कर रहे पप्पू यादव ने भी अपने बयान में दोहराया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लगातार लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना चाहिए और इस पूरे मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  

Related Topic:#Parliament Session

और पढ़ें