logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोदी ने मेलोनी को दी Melody टॉफी, लोगों ने दूसरी कंपनी के शेयर खरीद डाले

सोशल मीडिया पर मेलोडी ट्रेंड के बीच भारत में खुदरा निवेशकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट की जगह पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले।

 PM Modi and Giorgia Meloni

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी। (Photo Credit: Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया है। इन पलों को दोनों नेताओं ने कैमरे में भी कैद किया। वीडियो में पीएम मोदी और मेलोनी पैकेट पर लिखे Melody को पढ़ते हैं और मुस्कुराते हैं। इस वीडियो का असर शेयर बाजार में भी दिखा। लोगों ने तुरंत पारले (Parle) नाम के शेयरों को खोजना शुरू कर दिया। पारले इंडस्ट्रीज (Parle Industries ) नाम के शेयर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। 

 

पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीएसई में सूचीबद्ध है। बुधवार को उसके शेयरों में करीब 5 फीसद तक की तेजी देखने को मिली। अगर एक सप्ताह की बात करें तो करीब 7 फीसद की तेजी देखने को मिली है। अब एक शेयर का मूल्य 5.25 रुपये पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो के बाद लोगों ने पारले प्रोडक्ट्स की जगह पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर पर पैसा लगाना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: TMC के साथ भी होगा AAP जैसा खेल? ममता ने पद छीना, अब मिली Y कैटगरी की सुरक्षा

क्या करती हैं दोनों कंपनियां?

यहां आपको यह बताना जरूरी है कि मेलोडी टॉफी का निर्माण पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड नहीं करती है। यह टॉफी पारले प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी बनाती है। मेलोडी के अलावा पार्ले-जी बिस्किट, मोनाको, क्रैकजैक, मैंगो बाइट और पॉपिन्स भी इसी कंपनी के अन्य ब्रांड हैं।

 

पारले प्रोडक्ट शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। वह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है, जबकि पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीएसई में सूचीबद्ध है। हालांकि यह कंपनी मेलोडी टॉफी नहीं बनाती है। दोनों कंपनियों के बीच व्यावसायिक संबंध भी नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे

 

1983 में पारले इंडस्ट्रीज की स्थापना एक्सप्रेस बॉटलर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तौर पर हुई थी। बाद में इसका नाम पारले सॉफ्टवेयर लिमिटेड किया गया। मौजूदा समय में यह कंपनी रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचे और रीसाइक्लिंग से जुड़ी हैं।


और पढ़ें