logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हुई या ज्यादा? तेल कंपनियों के नए रेट यहां देखें

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है कि तेल कंपनियां कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं।

petrol diesel price in india

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने लगातार एक बार फिर आम लोगों को राहत देते हुए दाम स्थिर रखे हैं। पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है और आज भी कीमतें पहले जैसी ही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जरूर देखा जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं पड़ा है। 

 

सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं। आज जो नए रेट जारी किए गए हैं उनमें कोई बदलाव नहीं दिखा। इसका मतलब है कि लोगों को आज भी पहले जितना ही पैसा पेट्रोल और डीजल के लिए देना होगा। लगातार दाम स्थिर रहने से महंगाई के दबाव में थोड़ी राहत जरूर मिलती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से राजस्थान तक बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी से राहत लेकिन आफत बरकरार

दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें?

अगर बड़े शहरों की बात करें तो वहां भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 103 रुपये से ऊपर और डीजल करीब 90 रुपये प्रति लीटर के आसपास चल रहा है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिलता है। 

 

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले काफी समय से लगभग स्थिर बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाना चाहती, ताकि आम जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े। हालांकि,  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों पर दबाव जरूर बना हुआ है और यही वजह है की कीमतों में बढ़ोतरी का डर बना हुआ है। इसके बावजूद अभी तक कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। 

अफवाहों से सावधान

हाल ही में सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल महंगा होने की खबरें भी सामने आई थीं, जिससे कई जगह लोगों ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा दी थी। लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसी खबरें अफवाह हैं और फिलहाल कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल बाजार में हलचल जारी है। पश्चिम एशिया में युद्ध और उस युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आम तौर पर इसका असर दुनियाभर के देशों पर पड़ता है लेकिन अभी सरकार और तेल कंपनियां इस असर को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने से रोक रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 15,600 करोड़ में डील, 2 दिग्गज पार्टनर, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कौन हैं?

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस पर असर पड़ा है। हालांकि,घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या होंगे, यह काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगा। अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो आगे चलकर पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। 

 

Related Topic:#Diesel Petrol Price

और पढ़ें