logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15,600 करोड़ में डील, 2 दिग्गज पार्टनर, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कौन हैं?

राजस्थान रॉयल्स डेढ़ महीने में दूसरी बार बिकी है। लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला, अब इस टीम के नए मालिक हैं।

RR

राजस्थान रॉयल्स। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शानदार टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) की कमान अब मित्तल परिवार के हाथ में चली गई है। लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर यह टीम खरीदी है। 

राजस्थान रॉयल्स की कुल कीमत 15,600 करोड़ रुपये है। इससे पहले काल सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिकी समूह ने टीम खरीदने की बोली लगाई थी, लेकिन फंडिंग की किल्लत की वजह से यह सौदा रद हो गया। 

यह भी पढ़ें: IPL की छवि खराब नहीं होने देंगे... वेपिंग कांड पर नरम नहीं पड़ा BCCI, फंस गई RR

75 फीसदी कंट्रोल, मित्तल ग्रुप के पास 

लक्ष्मी मित्तल परिवार को टीम का 75 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। अदार पूनावाला के पास 18 प्रतिशत होगा और मौजूदा निवेशकों के पास करीब 7 प्रतिशत हिस्सा रहेगा। इस सौदे में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स IPL टीम ही नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बार्बाडोस रॉयल्स फ्रेंचाइजी भी शामिल हैं।

कब तक पूरी होगी डील?

सौदा पूरा होने के लिए BCCI, CCI और IPL गवर्निंग काउंसिल जैसी संस्थाओं की मंजूरी जरूरी है। उम्मीद है कि यह सौदा 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: डगआउट में बैठकर ई-सिगरेट पीते दिखाई दिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग

कौन हैं लक्ष्मी मित्तल?

लक्ष्मी मित्तल, राजस्थान के सादुलपुर से आते हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उनका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला है। वह स्टील और माइनिंग इंडस्ट्री के बेताज बादशाह है। आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर वह अभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

लक्ष्मी मित्तल ने की क्यों खरीदी टीम?

लक्ष्मी मित्तल का कहना है कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है और परिवार राजस्थान से जुड़ा होने के कारण राजस्थान रॉयल्स उनकी पहली पसंद थी। आदित्य मित्तल ने कहा कि टीम नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जानी जाती है और वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

अदार पूनावाला क्यों बने पार्टनर?

अदार पूनावाला ने कहा कि वह आदित्य मित्तल के साथ इस निवेश में शामिल होकर बहुत खुश हैं। मौजूदा मालिक मनोज बडाले बोर्ड में बने रहेंगे और नई मैनेजमेंट को अपना पूरा सहयोग देंगे। यह सौदा राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 


और पढ़ें